Passport Ranking 2026: कितना मजबूत हुआ भारतीय पासपोर्ट, पाक ही हालत खस्ता, टॉप-5 में कौन-कौन?
Passport Ranking 2026: हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026 के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट की ग्लोबल रैंकिंग में साफ़ तौर पर सुधार हुआ है। भारत पिछले साल के मुकाबले पांच पायदान ऊपर चढ़कर 80वें स्थान पर पहुंच गया है। इस रैंकिंग के साथ भारतीय नागरिक अब दुनिया के 55 देशों में बिना पहले से वीज़ा लिए या वीज़ा-ऑन-अराइवल की सुविधा के साथ यात्रा कर सकते हैं, जो अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिहाज़ से एक सकारात्मक संकेत है।
71 से 85 और फिर 80 तक का सफर
अगर पिछले कुछ सालों की बात करें तो 2013 में भारतीय पासपोर्ट 71वें स्थान पर था। लेकिन 2025 आते-आते भारत 85वें स्थान पर आ गया, जहां भारतीय पासपोर्ट धारकों को सिर्फ 57 देशों के लिए वीज़ा-फ्री या ई-वीज़ा की सुविधा मिलती थी। इससे ठीक पहले 2024 में भारत फिर से 80वें पायदान पर था। साल 2026 में भारत अपनी 80वीं रैंक नाइजर और अल्जीरिया जैसे देशों के साथ साझा कर रहा है।

दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट कौन से हैं?
इस इंडेक्स में दुनिया के टॉप तीन सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट एशियाई देशों के हैं। सिंगापुर पहले स्थान पर है, जिसके पासपोर्ट धारक 227 में से 192 देशों में बिना वीज़ा यात्रा कर सकते हैं। जापान और दक्षिण कोरिया संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, और इनके नागरिकों को 188 गंतव्यों तक वीज़ा-फ्री पहुंच मिलती है।
यूरोपीय देशों की मजबूत मौजूदगी
डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, स्वीडन, स्पेन और लक्ज़मबर्ग तीसरे स्थान पर हैं। इन देशों के पासपोर्ट धारकों को 186 देशों में वीज़ा-फ्री यात्रा की सुविधा मिलती है। यह पूरी रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के विशेष डेटा पर आधारित है, जिसमें 199 देशों के पासपोर्ट का विश्लेषण किया गया है।
यूएई का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन
संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई ने इस साल खास प्रदर्शन किया है। वह पिछले साल से पांच स्थान ऊपर चढ़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। हेनले इंडेक्स के 20 साल के इतिहास में यूएई ने सबसे मजबूत सुधार दिखाया है। साल 2006 से अब तक यूएई ने 149 नए वीज़ा-फ्री देश जोड़े हैं और कुल मिलाकर रैंकिंग में 57 अंकों की छलांग लगाई है।
अमेरिका की वापसी और सबसे कमजोर पासपोर्ट
अमेरिका, जो पिछले साल पहली बार टॉप 10 से बाहर होकर 12वें स्थान पर चला गया था, इस बार फिर 10वें स्थान पर लौट आया है। वहीं रैंकिंग में सबसे नीचे अफगानिस्तान है, जो 101वें स्थान पर है और जिसके नागरिक केवल 24 देशों में ही बिना वीज़ा यात्रा कर सकते हैं। पाकिस्तान इससे थोड़ा ऊपर 98वें स्थान पर है। पाकिस्तान ने भी 2 अंकों की ग्रोथ की है। इससे पहले वह 100वें स्थान पर था।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications