एक्स्ट्रा पे करने के बाद भी फ्लाइट में नहीं मिली विंडो सीट, शिकायत की तो कंपनी ने उड़ाया मजाक, अब हो रहे ट्रोल
पैसा लेने के बाद भी फ्लाइट में नहीं मिली विंडो सीट,शिकायत की तो कंपनी ने उड़ाया मजाक, अब हो रहे ट्रोल
नई दिल्ली, 14 सितंबर: जरा सोचिए कोई पैसेंजर फ्लाइट में विंडो सीट के लिए एक्स्ट्रा पेमेंट भी करता है और जब फ्लाइट में चढ़ता है तो देखता है कि उसे बिना खिड़की वाली सीट अलॉट की गई है। तो उसका कैसा रिएक्शन होगा। ऐसा ही हुआ है इन दिनों एक यात्री के साथ, जिसके साथ एयरलाइंस कंपनी ने विंडो सीट देने के बाद नाम पर भद्दा मजाक किया। यात्री ने अपनी सीट की फोटो ट्वीट कर कंपनी से शिकायत भी ली, लेकिन कंपनी ने उसकी समस्या को गंभीरता नहीं लिया और एक फोटो ट्वीट की, जिसके बाद यूजर जमकर एयरलाइंस को ट्रोल करने में लगे हैं।

यूरोपियन एयरलाइन कंपनी रयानएयर का मामला
जानकारी के मुताबिक यूरोपियन एयरलाइन कंपनी रयानएयर (Ryanair) की फ्लाइट में Marta Verse नाम की एक पैसेंजर यात्रा कर रही थी, जिसने विंडो सीट के लिए अतिरिक्त भुगतान भी किया था, लेकिन उसे ऐसी सीट मिली, उन्होंने इसकी शिकायत ट्विटर पर एक फोटो ट्वीट कर एयरलाइन कंपनी से शिकायत की, लेकिन कंपनी ने इस गंभीरता से नहीं लिया और ऐसा जवाब दिया कि उसे देखकर पूरा सोशल मीडिया दंग रह गया।

सीट की फोटो पोस्ट कर यूजर ने की शिकायत
दरअसल, यूजर मार्तावर्स ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा "गंभीरता से @Ryanair मैंने खिड़की की सीट के लिए भुगतान किया।" उन्होंने अपनी सीट के बगल में इमरजेंसी एग्जिट गेट की एक तस्वीर भी शेयर की। यात्री ने 10 सितंबर को इसे ट्वीट किया था, जो देखते ही देखते वायरल पोस्ट बन गया।

उसी फोटो पर गोला बनाकर कंपनी ने दिया जवाब
यह ट्वीट जब सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आया, जब रायनएयर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने जवाब में उसी तस्वीर को रीट्वीट कर दिया, वो भी एक लाल गोला बनाकर। एयरलाइन ने दरवाजे में बने एक छेद पर लाल रंग का घेरा बना दिया, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है मानो वह कहना चाह रहे हैं कि यात्री को खिड़की वाली की सीट की पेशकश की गई थी। यूजर्स ने कस्टमर की शिकायतों का मजाक बनाकर उनकी अनदेखी करने के लिए एयरलाइन की जमकर आलोचना की।

कंपनी को ट्रोल करने लगे यूजर
एक यूजर ने भड़कते हुए लिखा "सोशल मीडिया मजाक की आड़ में ग्राहकों की शिकायतों को नजरअंदाज़ करना थकाऊ होता जा रहा है..."। ऐसे ही एक दूसरे यूजर ने लिखा किसी का पैसा ले लेना और फिर सर्विस ना देना मजाक नहीं है। अन्य यूजर ने लिखा, "मजाकिया नहीं है। अगर आपने किसी यात्री को खिड़की की सीट के लिए अतिरिक्त भुगतान किया है तो यह बिल्कुल भी मजेदार नहीं है।"
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications