पांच सालों के लिए बंद हो रहा है पेरिस का ये मशहूर टूरिस्ट स्पॉट, जानिये क्यों?

पॉम्पीडौ केंद्र को आने वाले पांच सालों के लिए बंद किया जा रहा है। इसका उद्देश्य बेहद दिलचस्प है।

Pompidou Centre

पेरिस के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक क्षेत्रों में से एक पॉम्पीडौ केंद्र आने वाले पांच सालों के लिए अपने दरवाजे बंद करने जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, ये निर्माण कार्य और रेनोवेशन के चलते साल 2025 से 2030 तक बंद रहेगा।

बताते चलें कि पॉम्पीडौ केंद्र जैसी असाधारण संरचना को देखने के लिए पिछले साल तीन मिलियन से भी ज्यादा टूरिस्ट आए। ये सबसे बड़ी आर्ट एक्जिबिशन का घर है। यहां कला के 1,20,000 से भी ज्यादा पीस रखे गए हैं।

केंद्र को नया बनाने और इसके रखरखाव को लेकर रेनोवेशन कराया जा रहा है। इसकी लागत 260 मिलियन यूरो की उम्मीद जताई जा रही है। इस महीने की शुरुआत में ही इसका अनावरण फ्रांस की संस्कृति मंत्री अब्दुल मलक ने किया था। उन्होंने दावा किया था कि ये परियोजना अपने अस्तित्व को बनाए रखेगी।

इससे पहले परियोजना के तहत केंद्र को बंद करने की योजना साल 2023 में ही शुरू करने की थी। हालांकि, समर ओलंपिक्स को लेकर इसमें देरी हुई। ये ओलंपिक साल 2024 में पेरिस में होने वाले हैं। पोम्पीडौ केंद्र के अध्यक्ष लॉरेंट ले बॉन ने सीएनएन को बताया कि इसकी मरम्मति का उद्देश्य आने वाले सालों में सांस्कृतिक, सामाजिक और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए इसे फिर से बनाना है।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि नवीनीकरण स्थिरता में सुधार पर भी ध्यान केंद्रित दिया जाएगा। ये इमारत फ्रांस में सबसे अधिक ऊर्जा खपत करने वाली इमारतों में से एक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+