#Paris Attack: फ्रांस ने सीरिया के रक्का में गिराए 20 बम
पेरिस। ऐसी खबर है कि सीरयल ब्लास्ट से पूरी तरह से आहत फ्रास ने आईएसआईएस को सबक सिखाने के लिए सीरिया में आईएसआईएस के ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं। खबर है कि रविवार को फ्रांस के लड़ाकू विमानों ने सीरिया के रक्का शहर में 20 से ज्यादा बम गिराए। बता दें कि यह शहर आईएसआईएस आतंकियों का सीरिया में गढ़ माना जाता है।
इस समय पूरा फ्रांस आतंकी हमलों के कारण गमगीन है लेकिन इस बीच जांचकर्ताओं ने हमले में शामिल इस्लामिक स्टेट (आईएस) के सात आतंकवादियों में से एक की पहचान कर ली है। गौरतलब है कि पेरिस में शुक्रवार को हुए श्रृंखलाबद्ध आतंकवादी हमलों में 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जांचकर्ताओं ने आतंकवादी की पहचान अपराधिक रिकॉर्ड वाले अल्जीरियाई मूल के 29 वर्षीय फ्रांसीसी नागरिक उमर इस्माइल मुस्तेफई के रूप में की है। वह कट्टरपंथी के रूप में जाना जाता था।













Click it and Unblock the Notifications