क्रैश का शिकार होकर बिजली के तारों में टंगा पैराग्लाइडर, क्रेन से उतारा गया, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। अमेरिका के केलीफोर्निया में पैराग्लाइडिंग कर रहा शख्स हादसे का शिकार हो गया। क्रैश के बाद ये शख्स बिजली की लाइन में अटक गया। तीन घंटे तक ये आदमी बिजली के तारों से लटकता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस और बचाव टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसको उतारा। उत्तरी केलीफोर्निया में बुधवार को ये मामला सामने आया है। शख्स के रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें भी काफी वायरल हो रही हैं।

Paraglide, Paraglider, video viral, video, viral, California, america, वीडियो, वायरल, अमेरिका

ओलिवहर्स्ट फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों के अनुसार, बुधवार की रात इस मामले की सूचना मिली। शख्स का मुंह जमीन की ओर था और वो तारों से सहारे टंगा था। इस शख्स की कोशिश यूबा कंट्री एयरपोर्ट पर उतरने की थी लेकिन पैराग्लाइर क्रैश का शिकार हो गया और तारों पर टंग गया। वो एक ट्रेनिंग एक्सरसाइज पर था। पुलिस और फायर विभाग के अनुसार तीन घंटे के बाद उसे उतार लिया गया। शख्स को कोई गंभीर किस्म की चोट नहीं लगी है।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 5 बजे वो तारों में आकर उलझा और लटक गया। अच्छी बात ये रही कि उसका शरीर तारों से नहीं छुआ। पुलिस ने इलाके की बिजली बंद कराई और उसे उतारने का काम शुरू किया। जो तीन घंटे चला। इस दौरान पूरे एरिया की बिजली बंद रही। अधिकारियों ने कहा कि सबसे ज्यादा ध्यान इस बात का रखना था कि बिजली आपूर्ति बंद रहे। वहीं जिस तरह से वो फंसा था और उसका मुंह जमीन की तरफ था। उसे देखते हुए ये भी सुनिश्चित करना था कि कहीं वो गिर ना पड़े।

पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसों का होना नई बात नहीं है। बीते हफ्ते भारत के कुल्लू मनाली के सोलंगनाला में पैराग्लाईडर हादसे का शिकार हो गया है। जिसमें पायलट समेत एक महिला पर्यटक घायल हो गई है। उससे पहले झारखंड के दुमका हवाईअड्डे पर इसी महीने प्रशिक्षण देनेवाला टू सीटर ग्लाइडर उतरने के क्रम में हादसे का शिकार हो गया। हादसे में इंजीनियर की मौत हो गई, वहीं पायलट घायल हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+