Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पैंडोरा पेपर्स लीक से पाकिस्तान में सियासी भूचाल, इमरान खान समेत विपक्ष भी फंसा, 700 नेताओं के नाम

पैंडोरा पेपर्स लीक दुनियार के करीब 12 मिलियन (1.20 करोड़) दस्तावेजों को दिन रात खंगालने के बाद दुनिया भर में चल रही पैसों की लेन-देन और हेराफेरी को लेकर बहुत बड़ा खुलासा करता है।

इस्लामाबाद, अक्टूबर 04: पैंडोरा पेपर्स लीक खुलासे के बाद पूरी दुनिया के साथ साथ भारत और पाकिस्तान में भी तूफान मच गया है। जहां भारत के 300 नेताओं के नाम इस पैंडोरा पेपर्स लीक में हैं, तो पाकिस्तान के पक्ष और विपक्ष मिलाकर करीब 700 से ज्यादा नेताओं के नाम पैंडोरा पेपर्स लीक में सामने आए हैं। पैंडोरा पेपर्स लीक में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी घिर गये हैं और उनकी कैबिनेट के कई मंत्रियों पर भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। इसके साथ ही पाकिस्तान के कई विपक्षी नेता भी पैंडोरा पेपर्स लीक में घिर गये हैं।

पैंडोरा पेपर्स लीक से तहलका

पैंडोरा पेपर्स लीक से तहलका

इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स यानि आईसीआईजे ने रविवार को "पैंडोरा पेपर्स" का खुलासा किया है, जिसमें दुनिया भर के सैकड़ों हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों के द्वारा किए गये रहस्यमयी वित्तीय लेन-देन को लेकर खुलासा किया गया है। बात पाकिस्तान की करें तो, पैंडोरा पेपर्स लीक में पाकिस्तान के वित्त मंत्री शौकत तारिन, सीनेटर फैसल वावड़ा, पीएमएल-क्यू नेता और पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्री चौधरी मूनिस इलाही, पीपीपी के शारजील मेमन, उद्योग और उत्पादन मंत्री खुसरो बख्तियार का परिवार, पीटीआई नेता अब्दुल अलीम खान, एक्सैक्ट के सीईओ शोएब शेख का नाम है। इन सभी के आरोप हैं कि इन्होंने पाकिस्तान से बाहर अलग अलग नाम से बेनामी कंपनियां बनाई और करोड़ों रुपये का हेरफेर किया।

700 से ज्यादा पाकिस्तानी शामिल

700 से ज्यादा पाकिस्तानी शामिल

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पैंडोरा पेपर्स लीक में कुल 700 से ज्यादा पाकिस्तानियों को नामजद किया गया है। पाकिस्तान से खोजी पत्रकार उमर चीमा और द न्यूज इंटरनेशनल के फखर दुर्रानी भी इस रिसर्च में शामिल थे। कंसोर्टियम ने पैंडोरा पेपर्स पर एक रिपोर्ट जारी की, जिसका शीर्षक था "प्रधान मंत्री इमरान खान ने 'नए पाकिस्तान' का वादा किया था, लेकिन उनके आंतरिक सर्कल के सदस्य गुप्त रूप से पाकिस्तानी रुपयों को बाहर भेजा और भारी भ्रष्टाचार किया है''। रिपोर्ट के अनुसार, लीक हुए दस्तावेजों से पता चला है कि प्रधानमंत्री इमरान के आंतरिक सर्कल के "प्रमुख सदस्य", जिनमें कैबिनेट मंत्री, उनके परिवार और प्रमुख वित्तीय समर्थक शामिल हैं। ये नेता "गुप्त रूप से कई कंपनियों और ट्रस्टों के मालिक हैं, जिनके पास लाखों डॉलर की छिपी हुई संपत्ति है"।

पाकिस्तान के सैन्य अधिकारी भी शामिल

पाकिस्तान के सैन्य अधिकारी भी शामिल

पैंडोरा पेपर्स लीक में पाकिस्तान के कई सैन्य अधिकारियों का भी नाम है, लेकिन अभी तक उन नामों का खुलासा पाकिस्तानी मीडिया की तरफ से नहीं किया गया है। हालांकि, खुद प्रधानमंत्री इमरान खान का नाम इस लिस्ट में नहीं है और पैंडोरा पेपर्स लीक में कहा गया है कि उनकी जांच में प्रधानमंत्री इमरान खान के नाम पर एक भी 'गुप्त' कंपनी नहीं मिली है। लेकिन इमरान के कई सहयोगी और जिन्होंने इमरान खान को चुनाव लड़ने में मदद की थी, उनके नाम पर दर्जनों कंपनियों का खुलासा हुआ है। खुलासा किया गया है कि ''पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बेहद करीबी लोगों के नाम पर ब्रिटेन में कई लग्जरी अपार्टमेंट्स हैं और कई विदेशी बैंकों में करोड़ो रुपये जमा किए गये हैं। हालांकि, ड्यूश बैंक ने ट्रस्ट के लाभार्थियों से संबंधित आईसीआईजे के सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया।

इमरान खान ने कहा- जांच होगी

पैंडोरा पेपर्स खुलासे के बाद पाकिस्तान में सियासी बवाल मचा हुआ है, लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि इसमें कौन किसपर आरोप लगाए, ये पाकिस्तानी नेताओं को समझ नहीं आ रहा है। पाकिस्तान के सत्ता पक्ष के लोगों का अगर इस खुलासे में नाम है, तो करीब करीब सभी विपक्षी नेताओं के भी पैंडोरा पेपर्स लीक में नाम सामने आए हैं। जिसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने दावा करते हुए कहा है कि, जिन जिन लोगों के नाम पैंडोरा पेपर्स लीक में आए हैं, उन सभी लोगों की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इमरान खान ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अपील करते हुए कहा कि, जलवायु परिवर्तन को लेकर जिस तरह से दुनिया के सभी देश एकजुट हैं, उसी तरह से इस मुद्दे पर भी सारे देश एकजुट हो जाएं।

इमरान खान ने किया पैंडोरा का स्वागत

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पैंडोरा पेपर्स लीक के बाद इसका स्वागत किया है। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए कहा कि, ''हम पैंडोरा पेपर्स का स्वागत करते हैं, जिसमें कर चोरी और भ्रष्टाचार के माध्यम से जमा किए गए बड़ी हस्तियों की अवैध संपत्ति को उजागर किया गया है और देश को लूटा है।" उन्होंने ट्वीट में कहा है कि, "संयुक्त राष्ट्र एसजी के पैनल FACTI [अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय जवाबदेही, पारदर्शिता और अखंडता] ने बड़े पैमाने पर फर्जी कंपनी के जरिए करीब 7 ट्रिलियन की टैक्स चोरी का चौंकाने वाला खुलासा किया था।" इमरान खान ने ट्वीट करते हुए कहा कि, ''मेरी सरकार हर उस शख्स का जांच करेगी, जिनके नाम पैंडोरा पेपर्स लीक में सामने आए हैं और अगर वो दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी''।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+