पनामा ने डॉक्यूमेंट्स लीक को बताया साजिश, होगी मामले की जांच
पनामा। पनामा की ओर से पनामा पेपर लीक पर प्रतिक्रिया आ गई है। पनामा ने इस पूरे मामले को एक साजिश करार दिया है। इस मामले में भारत के 500 से ज्यादा लोगों के नाम शामिल हैं। कई मशहूर हस्तियों, राजनेताओं, वर्तमान और पूर्व राष्ट्राध्यक्षों के साथ ही कई खिलाड़ियों के नाम इस लीक में उजागर हुए हैं।

पनामा पेपर लीक्स में सामने आए हैं इन पांच नेताओं के नाम
पनामा के पब्लिक प्रॉसिक्यूशन ऑफिस की ओर से कहा गया है कि वह दुनिया के अमीर और ताकतवर लोगों के लिए विदेशों में कंपनियां बनाने वाली विधि फर्म से जुड़े डाटा के लीक होने के बाद हुए खुलासों की जांच शुरू करेगा।
ऑफिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया छपे पनामा पेपर्स टाइटल के तहत जो तथ्य उजागर किए गए हैं, उनकी आपराधिक जांच की जाएगी।
अमिताभ बच्चन और एश्वर्या राय बच्चन का नाम भी शामिल
बयान में कहा गया कि यह जांच यह स्थापित करने के लिए की जाएगी कि कौन से अपराध हुए हैं और इन्हें अंजाम किसने दिया है। इसके साथ ही संभावित आर्थिक नुकसानों की पहचान करना भी इस जांच का लक्ष्य है।
इस मामले में संलिप्त विधि फर्म मोसैक फोंसेका का कहना है कि 1.15 करोड़ दस्तावेज लीक होने की वजह सीमित हैकिंग है। कंपनी ने कहा कि वह मानती है कि ऐसा करने में किसी बाहरी का हाथ है।
कंपनी के फाउंडर्स में से एक रेमन फोंसेका ने एएफपी को बताया कि यह लीक पनामा पर हमला है, जो अपने सर्विस सेक्टर पर काफी हद तक निर्भर है।
पनामा के राष्ट्रपति जुआन कार्लोस वरेला ने कहा कि इस घोटाले में जो भी सरकार, जो भी जांच करती है, वह उसमें सहयोग करेंगे लेकिन उन्होंने अपने देश की छवि की रक्षा करने का भी संकल्प जताया।












Click it and Unblock the Notifications