फिलिस्तीन के राष्ट्रपति ने अमेरिकी राजदूत को कहा- कुत्ते का बच्चा

रामाल्लाह। वेस्ट बैंक में इजरायल का सपोर्ट के विरोध में फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने अमेरिका के खिलाफ विवादित बयान दिया है। फिलिस्तिनी नेताओं के साथ कर रहे मीटिंग में नाराज राष्ट्रपति अब्बास ने इजराइल में अमेरिकी राजदूत को 'कुत्ते का बच्चा' कह डाला। फिलिस्तीन के गाजा पट्टी पर पिछले सप्ताह हुए हमले में अब्बास ने हमास को जिम्मेदार ठहराते हुए उन पर हमला बोला। अमेरिका ने पिछले साल पूरे येरुशलम को इजरायली हिस्सा बताते हुए अपना दूतावास शिफ्ट करने की घोषणा की थी, जिसके बाद फिलिस्तीन और इजरायल के रिश्तों में जबरदस्त तनाव देखने को मिला है।

फिलिस्तीन के राष्ट्रपति ने US राजदूत को कहा- कुत्ते का बच्चा

फिलिस्तीन के राष्ट्रपति ने अमेरिकी राजदूत डैविड फ्रिडमैन पर वेस्ट बैंक में इजरायली समर्थकों का साथ देने का आरोप लगाया है। नाराज अब्बास ने मीटिंग में कहा, 'वो कुत्ता का बच्चा कहता है कि वे अपनी जमीन पर निर्माण कर रहे हैं। वे अधिवासी है, उनका पूरा परिवार ही अधिवासी है और वह तेल अवीव में अमेरिकी राजदूत हैं। हमें उससे क्या उम्मीद करनी चाहिए? '

वेस्ट बैंक में कब्जा कर रहे इजरायलियों का शुरू से ही डैविड फ्रिडमैन मजबूती से समर्थन करते रहे हैं। पिछले साल 6 दिसंबर को अमेरिका ने येरुशलम को इजरायली राजधानी बताते हुए अपने दूतावास को तेल अवीव से इजरायल में शिफ्ट करने की बात कही थी। बता दें कि येरुशलम में विवाद के चलते सभी दूतावास तेल अवीव शहर में स्थित है।

राष्ट्रपति अब्बास विवादित बयान के बाद राजदूत फ्रिडमैन ने येरुशलम में एक भाषण में कहा, 'उन्होंने मुझे एक कुत्ते के बच्चा के रुप में परिभाषित किया है। यह उनकी कोई नस्लवादी टिप्पणी है या कोई राजनीति प्रवचन?' मैं इस पर कुछ नहीं कहता, मैं सब आप पर छोड़ता हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+