फिलिस्तीन लड़की ने इजराइली सैनिक को जड़ा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल
येरूशलम। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक फिलिस्तीनी लड़की इजराइली सेना के जवान को थप्पड़ जड़ रही है। यह घटना इजराइल के कब्जा किए वेस्ट बैंक की है, जहां दो सप्ताह पहले फिलिस्तीन की अहद तमीमी नाम की लड़की इजराइली सैनिकों पर चिल्लाते हुए थप्पड़ मार रही है। हालांकि, सोमवार को इजराइल ने अहद तमीमी को गिरफ्तार कर लिया है। इजराइली सेना ने तामीमी का मां को भी गिरफ्तार कर, मिलिट्री कोर्ट में पेश किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रपं द्वारा येरूशलम को इजराइली राजधानी बताने के बाद इस क्षेत्र में लगातार हिंसा देखने को मिल रही है।

इजराइली सोल्जर को जड़ा थप्पड़
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है, जिसमें तामीमी और उनके साथ एक और महिला दिखाई दे रही है, जो इजराइली सॉल्जर के साथ हाथापाई कर रही है। वीडियो में देखाई दे रहा है कि तामीमी इजराइली सॉल्जर को ना सिर्फ थप्पड़ मार रही है, बल्कि अपने पैरों से भी मार रही है। तामीमी सैनिक पर चिल्लाती हुई कह रही हैं, 'बाहर निकलो', 'यहां से हटो'। हालांकि, तामीमी के गुस्से के बाद भी इजराइली सैनिक वहीं खड़ा है।

इजराइल ने किया गिरफ्तार
इस वीडियो को रिकॉर्ड और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाली अहद तामीमी की मां को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अहद के पिता ने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी के वक्त इजराइली सेना ने घर पर आंसू गैस फायर की है। वहीं, इजराइल का आरोप है कि फिलिस्तीन नागरिक उनपर पत्थरबाजी कर रहे थे।
तामीमी के पिता को बेटी पर गर्व
हालांकि, तामीमी के पिता इजराइली सैनिकों से भिड़ने के लिए बेटी पर गर्व महसूस कर रहे हैं। तामीमी के पिता ने एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है और फिलिस्तीनियों को परेशान करने के लिए इजराइली सेना गिरफ्तार करती है। उन्होंने कहा, यहां के सिस्टम का यह एक पार्ट है, जब इजराइली सैनिक फिलिस्तीनियों को सजा देने के लिए उन्हें दूसरी जगह पर ले जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications