Palestinian Flag March से बौखलाया इजरायल, गाजा में प्रदर्शकारियों फायरिंग, टीयर गैस भी छोड़े
इजरायल और फिलिस्तीन का संघर्ष एक बार फिर उभरा है। गाजा में प्रदर्शन कर रहे फिलिस्तीनियों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने के अलावा फायरिंग की भी खबरें आई हैं। इजरायल का गुस्सा फ्लैग मार्च पर भड़का है।

Palestinian Flag March पर इजरायल की कार्रवाई की रिपोर्ट्स सामने आई है। अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली पुलिस ने गोली चलाने के अलावा प्रदर्शन कर रहे लोगों पर आंसू गैस का इस्तेमाल किया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल की कार्रवाई के दौरान कई फिलिस्तीनी घायल हो गए। प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलियां उस समय दागी गईं जब वे गाजा पट्टी की पूर्वी सीमा पर एक विरोध प्रदर्शन में भाग ले रहे थे।
इजरायल के संघर्ष पर समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी यरुशलम (occupied East Jerusalem) के पुराने शहर में गुरुवार को दक्षिणपंथी इज़राइलियों ने एक तथाकथित "फ्लैग मार्च" निकाला। इसके बाद विरोध प्रदर्शन हुआ।
गुरुवार को, सैकड़ों फ़िलिस्तीनियों ने उस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया जो फ़िलिस्तीनी गुटों द्वारा इज़राइली मार्च के जवाब में आहूत था। गाजा में विरोध प्रदर्शन के दौरान यरूशलम "फ्लैग मार्च" की निंदा की गई। अल-अक्सा मस्जिद परिसर पर इजरायली छापे को रोकने की मांग की।
अल जज़ीरा के अनुसार, इजरायली अधिकारियों ने कहा कि फिलिस्तीनियों द्वारा इजरायल और गाजा को अलग करने वाली बाड़ पर विस्फोटक फेंकने के बाद, अधिकारियों को गोलियां चलानी पड़ीं।
बता दें कि जिस इलाके में हाल के वर्षों में हिंसा हुई है, यहां पूर्वी यरुशलम पर कब्जे को वार्षिक रूप से सेलिब्रेट किया जाता है।
अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, अल-अक्सा मस्जिद इस्लाम का तीसरे सबसे पवित्र स्थल है। परिसर पर इज़रायली सैनिकों के हमले के बाद अशांति फैल गई। शेख जर्राह और पूर्वी यरुशलम जिले से फिलिस्तीनियों के निर्वासन के बाद 2021 मार्च में विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था।
पिछले हफ्ते, इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने गाजा पट्टी में जवाबी हमले किए, जिसमें दावा किया गया कि दक्षिणी और मध्य इज़राइल में सुनाई देने वाली मिसाइल अलार्म के परिणामस्वरूप दो भूमिगत इस्लामिक जिहाद रॉकेट लॉन्चरों को टारगेट किया गया।
5 दिनों की गहन लड़ाई के बाद, इज़राइल और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद किसी तरह युद्धविराम पर सहमत हुए। लड़ाई के कारण कम से कम 13 नागरिकों सहित 33 फिलिस्तीनियों की मौत हुई थी। इजरायल में रॉकेट दागे जाने से दो लोगों की मौत हो गई।
शांति बहाल होने पर जब गाजा के 2 मिलियन से अधिक लोगों और सैकड़ों हजारों इजरायलियों के बीच भी राहत की भावना पनपी। हाल के दिनों में बम आश्रयों तक सीमित थे। शांति समझौते का इजरायल और फिलिस्तीनी समूहों पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। गाजा पट्टी में आए दिन संघर्ष की खबरें सामने आती हैं।












Click it and Unblock the Notifications