कनाडा में खालिस्तानियों को शह दे रही पाकिस्तानी एजेंसी ISI, क्या जस्टिन ट्रूडो के हाथ से मामला निकल चुका है?
बीते कुछ समय से कनाडा में खालिस्तानी तत्वों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच इसी बीच पाकिस्तान और कनाडा में खालिस्तान लिंक पर बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI कनाडा में खालिस्तान गतिविधियों को तेज करने के लिए फंडिंग कर रही है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ महीनों में कनाडा में रह रहे खालिस्तानियों के हेड की बड़ी संख्या में फंडिंग हुई है। फंडिंग के जरिए लोगों को प्रदर्शन स्थलों पर ले जाने, पोस्टर, बैनर और भारत के खिलाफ युवाओं को भड़काने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

इतना ही नहीं भारत से पढ़ने के लिए कनाडा वाले छात्रों को साजिश में शामिल करने के लिए तैयार किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक खालिस्तानी तत्व इमिग्रेशन के नाम पर छात्रों से पैसे ले रहे हैं और उनका इस्तेमाल भारत विरोधी प्रचार के लिए कर रहे हैं।
ऐसे छात्र जो भारत नहीं लौटना चाहते, उनका इस्तेमाल खालिस्तानी समूहों द्वारा भारत और कनाडा में भारतीय उच्चायोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए किया जा रहा है। हालांकि पुराने कनाडाई खालिस्तानी समूहों का समर्थन करने के पक्ष में नहीं हैं लेकिन नए समूह अपने फायदे के लिए उनके साथ मिलीभगत कर रहे हैं।
आपको बता दें कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में हुई हत्या का मामला अब भारत और कनाडा के बीच डिप्लोमैटिक टेंशन की शक्ल अख्तियार कर चुका है। दोनों देश एक दूसरे के एक-एक डिप्लोमैट को एक्सपेल कर चुके हैं। अपने-अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की जा चुकी है।
दोनों देशों के बीच इस तनाव को लेकर सरकारी अधिकारियों का कहना है कि 2025 में समाप्त होने वाले उनके कार्यकाल के दौरान बातचीत की टेबल पर वापस आना मुश्किल होगा। हालांकि, ट्रूडो ने मंगलवार तक अपना रुख नरम दिखाया। उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे को और 'उकसाना या बढ़ाना' नहीं चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications