MMS लीक के बाद पाकिस्तानी टिकटॉकर हरीम शाह नई मुसीबत में, ISI से क्यों मांग रहीं मदद?

पाकिस्तानी टिकटॉकर हरीम शाह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी कुछ दिनों पहले उनका तथाकथित MMS लीक हुआ था, जिस पर जमकर बवाल हुआ। अब वो एक नई मुसीबत में फंस गई हैं।

हरीम शाह का दावा है कि उनके पति एक हफ्ते से गायब हैं। उनको शक है कि उनको किडनैप कर लिया गया है। उन्होंने पुलिस से मदद मांगी, लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं, ऐसे में अब वो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से मदद मांग रहीं।

hareem shah

हरीम शाह के मुताबिक वो लंदन में हैं। उनके पति भी वहां पर थे, लेकिन कुछ दिनों पहले उनको जरूरी काम के लिए पाकिस्तान निकलना था। वो शाम को एयरपोर्ट जाने वाले थे, लेकिन कुछ लोगों ने उनको किडनैप कर लिया।

इस घटना के बाद उन्होंने कई बार पुलिस से संपर्क किया, लेकिन उनके पति बिलाल का कोई पता नहीं चला। उन्होंने कहा कि मेरे पति का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है। उनको उठाने वाले सादे कपड़े में आए थे। ऐसे में वो ISI से उनको खोजने की अपील करती हैं। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा कि वो घायल हालत में वापस घर लौट आए हैं।

मनी लॉन्ड्रिंग का लगा था आरोप
वैसे ये कोई पहला मामला नहीं है। हरीम शाह हमेशा विवादों में रहती हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने लंदन में एक वीडियो बनाया, जिसमें उनके हाथ में ब्रिटिश पौंड की गड्डियां नजर आ रही थीं। उस वीडियो में उन्होंने दावा किया कि उसे वो पाकिस्तान से लेकर लंदन आई हैं। उनको किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई।

इस दावे से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया। पाकिस्तान की केंद्रीय जांच एजेंसी FIA ने इसकी जांच शुरू की। साथ ही शाह पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा दिया। इसके लिए उसने ब्रिटिश अधिकारियों को पत्र भी लिखा।

दोस्तों पर लगाया था प्राइवेट वीडियो लीक करने का आरोप
मार्च में उनका एक एमएमएस लीक हुआ था। जिसके बाद वो खुद मीडिया के सामने आईं और अपने दोस्तों पर उसका इल्जाम लगा दिया। उन्होंने दावा किया था कि संदल खट्टक और आयशा नाज ने उनके फोन से वीडियो निकाला और उसे वायरल कर दिया। हालांकि इस घटना में उन पर भी सवाल खड़े हुए थे, क्योंकि वीडियो उन्होंने ही शूट किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+