दिलीप कुमार के निधन पर पीएम इमरान खान ने जताया शोक, पाकिस्तान में गम का माहौल

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताया है। वहीं, पाकिस्तान के कई मंत्रियों ने दिलीप कुमार के निधन को अपूर्णनीय क्षति कहा है।

इस्लामाबाद, जुलाई 07: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के महान कलाकारों में से एक दिलीप कुमार के निधन से पाकिस्तान में गम का माहौल है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, सूचना और प्रसारण मंत्री चौधरी फवाद हुसैन और पीटीआई सीनेटर फैसल जावेद खान ने बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताया है। भारत के सबसे सम्मानित अभिनेताओं में से एक और बॉलीवुड फिल्मों में 'ट्रैजडी किंग' के रूप में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले इस प्रसिद्ध सितारे का बुधवार सुबह निधन हो गया है, और पाकिस्तान के फैन्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Recommended Video

    Dilip Kumar passes away: Pakistan से लेकर America तक में शोक की लहर । वनइंडिया हिंदी
    इमरान खान ने जताया शोक

    इमरान खान ने जताया शोक

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और दिलीप कुमार के बीच काफी अच्छे संबंध थे और दिलीप कुमार इमरान कान की काफी तारीफ किया करते थे। उनके निधन के बाद इमरान खान ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ''दिलीप कुमार के निधन की खबर से दुखी हूं। उन्होंने SKMTH परियोजना के लिए धन जुटाने में जो मेरी मदद की थी, उसे मैं कभी नहीं भूल सकता हूं। इस परियोजना के शुरूआती समय में पहले 10% धन जुटाने के लिए और पाकिस्तान और लंदन में उनकी उपस्थिति ने हमारी काफी मदद की थी। इसके अलावा मेरी पीढ़ी के लिए दिलीप कुमार सबसे महान और सबसे बहुमुखी अभिनेता थे।"

    राष्ट्रपति ने जताया शोक

    पाकिस्तान में गमगीन श्रद्धांजलि भारत की आजादी से बाद दिलीप कुमार का घर भले पाकिस्तान में चला गया, लेकिन इस महान अभिनेता ने भारत देश को ही अपनी मातृभूमि चुना। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दिलीप कुमार का पुश्तैनी मकान था, जिसे अब पाकिस्तान सरकार म्यूजियम बनाने वाली है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने ट्वीट कर दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताया है और कहा कि ''दिलीप कुमार के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। वो एक विनम्र इंसान, शानदार कलाकार थे। वहीं, पाकिस्तान के कई मंत्रियों ने भी दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताया है।

    फवाद चौधरी ने जताया शोक

    पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने भी दिलीप कुमार के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि ''दिलीप कुमार की मृत्यु ने फिल्म की दुनिया में एक सुनहरे युग का अंत हो गया है।'' उन्होंने कहा कि ''भारतीय फिल्म उद्योग में दिलीप कुमार बनने वाले यूसुफ खान को असाधारण प्रसिद्धि हासिल हुई। वह महान प्रतिभा वाले कलाकार थे जिनसे कई अभिनेताओं ने अभिनय की कला सीखी।'' चौधरी फवाद ने कहा कि ''आकर्षक व्यक्तित्व के अलावा उन्हें अपनी कलात्मक प्रतिभा के लिए लोगों से अपार प्यार और सम्मान मिला।''

    पाकिस्तानी मंत्रियों ने जताया दुख

    वहीं, पाकिस्तान के एक और मंत्री फैसल फवाद खान ने दिलीप कुमार को याद करते हुए कहा कि ''एक प्रतिष्ठित नायक! दिलीप कुमार नहीं रहे, उपमहाद्वीप में लाखों लोगों द्वारा उन्हें प्यार किया गया और दुनिया भर में लोग उन्हें हमेशा 'ट्रेजडी किंग' के तौर पर याद रखेंगे।'' उन्होंने कहा कि महान अभिनेता दिलीप कुमार का निधन फिल्म जगत और फिल्म प्रेमियों के लिए एक बड़ी क्षति है।'' फवाद हुसैन ने कहा कि ''दिलीप कुमार अपने बहुमुखी काम के लिए अपने प्रशंसकों के दिलों में रहेंगे।'' उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+