Pakistani passport: शर्म का सिंबल बना पाकिस्तानी पासपोर्ट, 75 साल के बाद जिन्ना के देश की ये हुई औकात
Pakistani passport: साल 1947 में इस्लाम के नाम पर बने पाकिस्तान की आज ये हालात हैं, कि उसका पासपोर्ट दुनिया में शर्म का प्रतीक बन गया है। ग्लोबल सिटिजंस एंड रेसिडेंस एडवायजरी कंपनी की ताजा रिपोर्ट में पाकिस्तानी पासपोर्ट को दुनिया के सबसे खराब चार देशों के पासपोर्ट के साथ सबसे नीचे रखा गया है।
पाकिस्तान का ग्रीन पासपोर्ट अब पाकिस्तानियों की औकात को दिखाता है। हेनले एंड पार्टनर्स ने दुनिया के देशों को उनके पासपोर्ट के हिसाब से उनकी रैकिंग तय की है। पासपोर्ट रैंकिंग से इस बात का पता चलता है, कि एक देश के लोग कितने देशों में बिना किसी वीजा के जा सकते हैं।

शर्म का प्रतीक बना पाकिस्तानी पासपोर्ट
पाकिस्तानी पासपोर्ट धारकों को दुनिया के करीब करीब हर देश में काफी सख्त जांच से गुजरना पड़ता है और उन्हें कई-कई घंटे तक एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां बैठाकर रखती हैं। पाकिस्तानी पासपोर्ट की वैल्यू नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश के पासपोर्ट से भी कमजोर है।
रिपोर्ट के मुताबिक, एयरपोर्ट पर पाकिस्तानी पासपोर्ट धारकों को शक की निगाहों से देखा जाता है और उनकी अत्यंत सख्त जांच की जाती है।
पाकिस्तानी पासपोर्ट को 103 देशों की लिस्ट में 100वें नंबर पर रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ सीरिया, इराक और अफगानिस्तान से ही पाकिस्तान का पासपोर्ट मजबूत है। कहा गया है, कि पाकिस्तानी पासपोर्ट धारक, दुनिया के 33 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं।
श्रीलंकन पासपोर्ट को 95वें नंबर पर, बांग्लादेशी पासपोर्ट को 96वें नंबर पर और नेपाली पासपोर्ट को 98वें नंबर पर रखा गया है। नेपाल के लोग अपने पासपोर्ट पर 38 देशों की वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं।
इस साल की शुरुआत में, 22 करोड़ की आबादी वाले देश पाकिस्तान को आखिरी पांच देशों की लिस्ट में डाला गया था, जिसकी स्थिति अब और खराब हो गई है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल जनवरी तक पाकिस्तानियों को ऑन-अराइवल वीजा सुविधा के साथ 35 देशों तक पहुंच थी, जो अब घटकर 33 रह गई है।
हेनले एंड पार्टनर्स रिसर्च ने किया तैयार
यह रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के डेटा पर आधारित है, जो दुनिया के सबसे बड़ी यात्रा जानकारी के डेटाबेस को बनाए रखता है। इसे हेनले एंड पार्टनर्स रिसर्च डिपार्टमेंट द्वारा व्यापक, चल रहे शोध द्वारा तैयार गया है।
रैंकिंग के अनुसार, सिंगापुर, जापान और दक्षिण कोरिया के पास पूरी दुनिया में सबसे मजबूत पासपोर्ट हैं, जिनकी पहुंच अधिकांश देशों में है। जापानी पासपोर्ट 193 देशों में बिना किसी परेशानी के प्रवेश प्रदान करता है, जबकि सिंगापुर और दक्षिण कोरिया दोनों ही 192 देशों में प्रवेश प्रदान करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications