Fact Check: 'Tip Tip Barsa' पर पाकिस्तानी MP ने लगाए जमकर ठुमके? क्या है सच?
इस्लामाबाद, 07 जनवरी। बॉलीवुड फिल्मों और गीतों का पाकिस्तान पूरी तरह से दीवाना है और ये बात समय-समय पर साबित भी होती रहती है। ताजा मामले में एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी नेशनल असेंबली के मेंबर और टीवी होस्ट आमिर लियाकत हुसैन हालिया रिलीज फिल्म सूर्यवंशी के हिट नंबर 'टिप टिप बरसा पानी' पर जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं।

पाकिस्तानी MP ने लगाए जमकर ठुमके?
आपको बता दें कि इस वीडियो को तैमूर जमून नाम के ट्विटर हैंडल ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। वीडियो में तथाकथित आमिर के डांसमूव देखने लायक हैं। उनका स्टाइल उनका भाव बेहद ही कातिलाना हैं। लोग उनके डांस की तारीफ करते थक नहीं रहे थे। वो नेहरू जैकट पहनकर डांस करते दिख रहे हैं।

वायरल वीडियो में डांसर और कोरियोग्राफ़र शोएब शकूर हैं!
हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद से पाकिस्तान में खलबली मच गई। ट्विटर यूज़र ने वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए ऐसा दावा किया है कि वीडियो में दिख रहे शख्स पाकिस्तानी सांसद आमिर लियाकत हुसैन नहीं हैं बल्कि पेशे से डांसर और कोरियोग्राफ़र शोएब शकूर हैं, जिन्होंने 4 जनवरी को ही ये वीडियो अपने इंस्ट्रागाम हैंडल से पोस्ट किया था।

पाकिस्तान मीडिया अब भारतीय मीडिया को ट्रोल कर रहा
शोएब शकूर का नाम सामने आने के बाद पाकिस्तान मीडिया अब भारतीय मीडिया को ट्रोल कर रहा है। फिलहाल जो भी हो ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
'जीवे पाकिस्तान' शो
वैसे यह पहली बार नहीं है जब आमिर लियाकत हुसैन ने अपने नृत्य को लेकर चर्चा में नहीं आए है। इससे पहले अप्रैल 2021 में पाकिस्तानी नेता ने 'जीवे पाकिस्तान' शो के दौरान शानदार परफॉर्मेंस दी थी। वो वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। उस वीडियो में आमिर फर्श पर नागिन डांस करते नजर आए थे, जिसके यूजर्स ने काफी मजे लिए थे।
गाने ने इंटरनेट पर आग लगाई
आपको बता दें कि 'टिप टिप बरसा पानी' फिल्म 1994 में आई सुपरहिट फिल्म 'मोहरा' का मेगा हिट सॉन्ग है। उदित नारायण और अलका यागनिक की आवाज से सजे इस गीत को पर्दे पर अक्षय कुमार और रवीना टंडन पर फिल्माया गया था। ये गाना नंबे के टॉप हॉट नंबर्स में एक रहा है।
फिल्म 'सूर्यवंशी'
इसी गाने को हालिया रिलीज फिल्म 'सूर्यवंशी' में वापस री-क्रिएट किया गया है। इस बार ये गाना अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ पर फिल्माया गया है। जिसने भी रिकॉर्ड बना दिया है। कुल मिलाकर भारत से लेकर पाकिस्तान तक 'टिप टिप बरसा पानी' गाने की धूम है, जिसे देखने के बाद कड़कड़ाती सर्दी में भी लोगों के पसीने छूट रहे हैं।
वायरल वीडियो डांसर और कोरियोग्राफ़र शोएब शकूर का है












Click it and Unblock the Notifications