पाकिस्तान विरोधी फिल्म है पठानः पाकिस्तानी मीडिया ने पठान की बंपर कमाई पर क्या लिखा है?

पाकिस्तानी मीडिया वेबसाइट द डॉन ने लिखा है कि विरोध प्रदर्शनों और हिंसा की धमकियों के बीच, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की पठान ने अपने पहले दिन 530 मिलियन रुपये से अधिक कमाई करके इतिहास रच दिया है।

Pakistani media reacts on pathaan

Image: Instagram

साल 2023 की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म पठान रिलीज हो चुकी है। एक लंबे समय के बाद इस फिल्म से शाहरुख खान ने बड़े पर्दे पर वापसी की है। फिल्म अच्छी है या बुरी इसे लेकर लोगों की राय बंटी हुई है मगर इसकी कमाई छप्पड़ फाड़ हो रही है। पठान ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पठान ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि कुछ समय से सफलता के झंडे गाड़ रही दक्षिण भारतीय फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ डाला है। भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा ओपनिंग कलेक्शन KGF: Chapter 2 के नाम था पर अब इस पर पठान का नाम हो चुका है।

पाकिस्तानी मीडिया में भी हो रही चर्चा

पाकिस्तानी मीडिया में भी हो रही चर्चा

पठान की इस रिकॉर्ड तोड़ कमाई की चर्चा पाकिस्तानी मीडिया में भी हो रही है। पठान की कहानी का प्लॉट पाकिस्तान से जुड़ा हुआ है। कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने से पाकिस्तानी सेना का एक बड़ा अधिकारी नाराज हो जाता है और भारत को नुकसान पहुंचाने के लिए जॉन अब्राहम के किरदार से संपर्क करता है। ऐसे में इसे एक पाकिस्तान विरोधी फिल्म बताया जा रहा है। हालांकि पाकिस्तानी मीडिया ने इस तथ्य से नजर फेर लिया है और इसकी कमाई को लेकर आशचर्यचकित है।

बनी सबसे अधिक कमाई वाली भारतीय फिल्म

बनी सबसे अधिक कमाई वाली भारतीय फिल्म

पाकिस्तानी मीडिया वेबसाइट द डॉन ने लिखा है कि विरोध प्रदर्शनों और हिंसा की धमकियों के बीच, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की पठान ने अपने पहले दिन 530 मिलियन रुपये से अधिक कमाई करके इतिहास रच दिया है। शाहरुख खान ने चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर अपनी वापसी की है और उनके प्रशंसक खुले दिल से उनका स्वागत करते दिख रहे हैं। वेबसाइट ने लिखा है कि पठान अब तक की सबसे बड़ी गैर-अवकाश फिल्म और साथ ही हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।

शाहरुख खान हैं पठान की सफलता की वजह

शाहरुख खान हैं पठान की सफलता की वजह

एक दूसरी पाकिस्तानी वेबसाइट द ट्रिब्यून एक्सप्रेस ने लिखा है कि पठान की सफलता की वजह सिर्फ और सिर्फ शाहरुख खान हैं। वेबसाइट ने लिखा है कि एक बड़े धार्मिक समूह के खुले विरोध के बावजूद इसे पूरे देश के सिनेमाघरों में देखा गया, जहां की सीटें खचाखच भरी रहीं। पठान की सफलता भारतीय फिल्म उद्योग के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कोरोना के बाद बॉलीवुड ने बड़ी-बड़ी फिल्मों को औंधे मुंह गिरते देखा है। इसकी वजह नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं जो दर्शकों के विश्वस्तरीय कंटेंट घर बैठे उपलब्ध करा रहे हैं।

फिल्म का विरोध पड़ा फीका

फिल्म का विरोध पड़ा फीका

द ट्रिब्यून एक्सप्रेस आगे लिखता है कि दक्षिणपंथी राष्ट्रवादी समूहों ने हाल के दिनों में फिल्म का विरोध किया था क्योंकि फिल्म की मुख्य अभिनेत्री को भगवा रंग की बिकनी पहने दिखाया गया था। धार्मिक समूहों ने कहा कि पठान के कुछ दृश्यों ने हिंदू धर्म को बदनाम किया, जो आध्यात्मिकता के प्रतीक के रूप में भगवा रंग का सम्मान करते हैं। हालांकि फिर भी यह विरोध फिल्म की सफलता में बाधक नहीं हो पाया। सिनेमाघरों में दर्शकों को नाचते हुए, अपने मोबाइल फोन को हवा में लहराते हुए और फिल्म के गानों के साथ गाते हुए देखा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+