पाकिस्तान में युवक ने पत्नी की हत्या के बाद बच्चों के सामने उसे पानी में उबाला

कराची, 15 जुलाई। पाकिस्तान में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसे कडाड़ी में उबाल दिया। रिपोर्ट के अनुसार सिंध प्रांत में इस व्यक्ति ने अपने 6 बच्चों के सामने पत्नी की निर्मम हत्या के बाद कड़ाही में खौलते पानी में उबाल दिया। पुलिस को बुधवार को युवक की पत्नी नरगिस का शव किचन में रखी देग में मिला। यह घटना एक प्राइवेट स्कूल गुलशन-ए-इकबाल की है।

murder

पुलिस के अनुसार महिला का पति आशिक स्कूल में चौकीदार का काम करता था, स्कूल के सर्वेंट क्वार्टर में रहता था, जोकि पिछले 8-9 महीने से बंद था। पुलिस का कहना है कि 15 साल की बेटी ने हमे फोन करके इस घटना की जानकारी दी कि आशिक अपने तीन बच्चों के साथ इस दुर्दांद घटना को अंजाम देने के बाद भाग गया। डिस्ट्रिक्ट इस्ट सीनियर सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस अब्दुर रहीम शेरजी ने बताया कि पुलिस के पास बाकी के तीन बच्चों की कस्टडी है। वह इस घटना से काफी डरे हुए हैं। पुलिस ने शव को जिन्नाह पोस्टग्रैजुएट मेडिकल सेंटर भेजा है, जहां मेडिको-लीग जांच की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में बच्चों के बयान के आधार पर यह जानकारी सामने आई है कि संदिग्ध ने महिला का गला घोटकर हत्या की, उसने तकिए से महिला का दम घोट दिया और इसके बाद उनके सामने एक बड़े बर्तन में उसे उबाल दिया। महिला का एक पैर शरीर से अलग हो गया है। इस घटना के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी है। लेकिन ऐसी संभावना है कि पति ने पत्नी से जबरन अवैध संबंध बनाने की कोशिश की थी, लेकिन जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो उसने उसे मार दिया।

घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और संदिग्ध को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है। इस घटना से 11 साल पुरानी घटना की यादें ताजा हो गई हैं, जब पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया था। महिला ने अपने पति की हत्या के बाद उसके शरीर के टुकड़ों को पकाने की कोशिश की थी। दरअसल महिला को इस बात की जानकारी मिल गई थी कि पति दूसरी महिला से बिना उसकी इजाजत के शादी करने की योजना बना रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+