समंदर में मछली पकड़ रहा था पाकिस्तानी मछुआरा, हाथ लगी दुर्लभ मछली और बदल गई किस्मत
अरब सागर में मछली पकड़ने के दौरान मछुआरे के हाथ लाखों रुपये की एक मछली लगी है।
कराची, मई 31: कब कहां और किस हाल में किसी इंसान का किस्मत बदल जाए कोई नहीं कह सकता है। और पाकिस्तान के एक मछुआरे ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसकी किस्मत अचानक पलटेगी और वो लाखपति बन जाएगा। पाकिस्तानी मछुआरे के हाथ एक ऐसी मछली लगी कि उसकी किस्मत एक झटके में सितारों में पहुंच गई और वो लाखपति बन गया।
Recommended Video

मछली ने लखपति बनाया
पाकिस्तान का ये मछुआरा ग्वादर इलाके में मछली पकड़ने का काम करता है और अरब सागर में मछली पकड़ते वक्त उसके हाथ में अनोखी मछली लगी है। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक बेहद गरीब मछुआरा अब लखपति हो गया है। पाकिस्तानी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक ग्वादर इलाके में अरब सागर में मछली पकड़ते वक्त मछुआरे के हाथ में 48 किलो वजनी एक दुर्लभ मछली लग गई और वो एक झटके में लखपति बन गया।

72 लाख की है मछली
अरब सागर में मछली पकड़ने वाले इस मछुआरे का नाम है मालिक साजिद हाजी अबाबकर। साजिद अरब सागर में मछली पकड़कर अपना और अपने परिवार का पेट पालने का काम करता था। लेकिन, इस बार जब साजिद मछली पकड़ने समुद्र में गया तो उसके हाथ 48 किलो की एक दुर्लभ मछली लग गई, जिसकी कीमत करीब 72 लाख रुपये है। साजिद ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसके हाथ 72 लाख रुपये की मछली लग जाएगी। पाकिस्तानी अखबार डान के मुताबिक ये मछली बेहद दुर्लभ प्रजाति क्रोआकेर प्रजाति की है और ये काफी महंगी बिकती है।

लाखों रुपये की होती है क्रोआकेर मछली
पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक क्रोआकेर प्रजाति की मछली काफी ज्यादा महंगी होती है। वहीं, मछुआरे साजिद ने अखबार को बताया कि जिस समय वो मछली पकड़ने अरब सागर में उतरा था उस वक्त नाव वाहिद बलोच चला रहा था। वहीं, ग्वादर के मत्स्य पालन मामलों के उप-निदेशक अहमद नदीम के मुताबिक उन्होंने इससे पहले इतनी महंगी मछली कभी नहीं देखी थी।

यूरोप में प्रसिद्ध है क्रोआकेर मछली
48 किलो की मछली 72 लाख रुपये में बिकी है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि क्रोआकेर मछली कि डिमांड कितनी हो सकती है और ये मछली कितनी महंगी हो सकती है। वहीं, मछुआरे साजिद के मुताबिक एक बार नीलामी के दौरान मछली की कीमत 86 लाख रुपये चली गई थी और इस बार उसने मछली की कीमत में छुट देते हुए उसे 72 लाख रुपये में बेचा है। वहीं, पाकिस्तान के मरीन बॉयालॉजिस्ट अब्दुल रहीम बलोच के मुताबिक क्रोआकोर मछली की डिमांड चीन और यूरोप में काफी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि 'अपने मांस की क्वालिटी और टेस्ट की वजह से क्रोआकेर मछली काफी ज्यादा महंगी बिकती है। इस मछली के शरीर के कुछ हिस्सों का इस्तेमाल दवा बनाने और सर्जरी के लिए किया जाता है।' उन्होंने कहा कि 'कुछ समय पहले एक और पाकिस्तानी मछुआरे ने क्रोआकोर मछली को पकड़ा था और उस वक्त ये मछली करीब साढ़े सात लाख रुपये में बिकी थी।'
-
Iran US Talk Fail: तेल के दामों में लगेगी आग, हालात होंगे बदतर! शांतिवार्ता फेल, अब क्या होगा आगे? -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
Hormuz Crisis: हॉर्मुज में पाकिस्तान की भारी बेइज्जती! ईरान ने बीच समुद्र में खदेड़े दो पाकिस्तानी जहाज -
US-Iran: अमेरिका-ईरान में फिर से ठनी! फर्जी में 'कॉलर' ऊंचा कर रहा पाकिस्तान! क्या है Thank you वाली नौटंकी? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश












Click it and Unblock the Notifications