'जल जाएगा पाकिस्तान', इमरान खान के वीडियो को देखने के बाद पत्रकार की अपील, मत करो रिलीज

पाकिस्तान के एक पत्रकार असद तूर ने अपने यूट्यूब चैनल पर इमरान खान के वीडियो को लेकर कहा है, कि इमरान खान ने अपने पॉजीशन का नाजायज फायदा उठाया है।

Imran Khan video leak

Pakistan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, जो अपने प्लेबॉय इमेज के लिए कुख्यात रहे हैं, उनके कुछ वीडियो लीक होकर पाकिस्तान के कुछ पत्रकारों और कुछ बड़ी हस्तियों के पास पहुंचे हैं। इन वीडियो को लेकर पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। इमरान खान के ये वीडियो सेक्स वीडियो हैं, जिनमें वो अपनी ही पार्टी की एक पूर्व सांसद आयला मलिक के साथ जिस्मानी संबंध बनाते हुए दिख रहे हैं। लेकिन, एक वीडियो को लेकर पाकिस्तान के पत्रकार ने बड़ी अपील की है और कहा है, कि पाकिस्तान जैसे मुल्क में अगर इमरान खान का वो वीडियो लोगों के बीच सार्वजनिक हो जाता है, तो फिर देश में आग लग जाएगी।

इमरान खान का वीडियो लीक

इमरान खान का वीडियो लीक

पाकिस्तान के पत्रकार असद तूर के मुताबिक, इमरान खान के 6 अश्लील वीडियो पत्रकारों और कुछ हस्तियों के पास पहुंचे हैं, जिनमें इमरान खान सेक्स करते हुए देखे जा सकते हैं। असद तूर के मुताबिक, एक वीडियो में इमरान खान एक नवयुवक के साथ भी गे-सेक्स करते हुए दिख रहे हैं, वहीं एक वीडियो में वो पूर्व पाकिस्तानी सांसद आयला मलिक के साथ संबंध बना रहे हैं। तीन-तीन शादियां करने वाले इमरान खान के ये वीडियो सनसनीखेज हैं। लेकिन, एक वीडियो काफी ज्यादा आपत्तिजनक है और असद तूर के मुताबिक, उस वीडियो में इमरान खान गलत हालात में इस्लाम और इस्लाम की प्रमुख हस्तियों के खिलाफ घटिया बयानबाजी कर रहे हैं।

पत्रकार असद तूर ने वीडियो में क्या देखा?

पाकिस्तान के पत्रकार असद तूर ने कहा है, कि ये वीडियो इमरान खान की परेशानियों को काफी बढ़ा सकते हैं और जिस स्वच्छ राजनीति की बात वो करते आए हैं, इन वीडियोज से उनकी इमेज पूरी तरह से ध्वस्त हो जाएगी। असद तूर के मुताबिक, एक वीडियो में इमरान खान स्वीमिंग पुल में रोमांटिक स्नान का मजा ले रहे हैं और उसमें आयला मलिक भी दिख रही हैं। लेकिन, एक वीडियो में इमरान खान सिर्फ एक हाफ पैंट पहने हुए दिख रहे हैं और उनके साथ कुछ और लोग मौजूद हैं। असद तूर के मुताबिकत, उस वीडियो में इमरान खान इस्लामिक हस्तियों के खिलाफ काफी खराब बातें बोल रहे हैं। असद तूर का कहना है, कि इमरान खान का ये वीडियो घृणित है। उन्होंने कहा कि, इमरान खान जो बातें सार्वजनिक जीवन में जो बोलते हैं और उस वीडियो में जो बोलते हुए दिख रहे हैं, उनमें आकाश-पाताल का अंतर है और लीक वीडियो में इमरान खान इस्लाम पर काफी खराब लफ्जों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

असद तूर ने पत्रकारों से क्या अपील की?

असद तूर ने पत्रकारों से क्या अपील की?

असद तूर ने वीडियो देखने के बाद कहा है, कि इस वीडियो का सार्वजनिक नहीं होना ही सबसे बड़ी खबर है, लेकिन असद तूर ने पत्रकारों से अपील करते हुए कहा कि, इस वीडियो को लीक होने से बचाया जाए, क्योंकि हम पाकिस्तान को जलता हुआ नहीं देखना चाहते हैं। असद तूर ने कहा कि, इमरान खान जो बातें महफिलों में या सभाओं में बोलते हैं, उसे देखने के बाद अगर उस लीक वीडियो की बातें सुन लें, तो लोगों को लगेगा, कि इमरान खान कितना नीच और गिरी हुई बातें करते हैं। असद तूर के मुताबिक, ये वीडियो इमरान खान को काफी ज्यादा परेशान कर सकती हैं और उनके जीवन में तूफान आ सकता है। असद तूर ने कहा है कि, ये वीडियो पाकिस्तान की राजनीति के लिए काफी नुकसानदेह साबित होंगी और चूंकी इमरान खान का ये वीडियो पूरी तरह से मजहबी मामलों से जुड़ा है, लिहाजा, पाकिस्तान जैसे मुल्क में ऐसे वीडियो का लीक होना काफी मुश्किल भरी परिस्थितियों को जन्म दे सकता है।

सेना प्रमुख से वीडियो को रोकने की अपील

सेना प्रमुख से वीडियो को रोकने की अपील

वहीं, पाकिस्तान के ही वरिष्ठ पत्रकार रऊफ क्लासरा ने अपने कार्यक्रम का एक क्लिप शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, कि इमरान खान ने अपने ऑडियो और वीडियो के लीक होने के बाद आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर से संपर्क साधा है और ऐसे वीडियो के लीक होने से रोकने की अपील की है। इसके साथ ही इमरान खान ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से भी अपील की है, कि वो अश्लील वीडियो को लीक होने से रोके। वहीं, असद तूर ने कहा है, कि पाकिस्तान में इस्लाम पर बोलने को लेकर पहले ही सलमान तासिर की हत्या की जा चुकी है, ऐसे में इमरान खान पर किसी जुनूनी शख्स का हमला करना कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। वहीं, इमरान खान की तरफ से अभी तक इन वीडियो को खारिज नहीं किया गया है, बल्कि आर्मी चीफ से इन वीडियोज को सार्वजनिक होने से रोकने के लिए फरियाद की जा रही है।

इमरान ने भी विरोधियों को नहीं बख्शा

इमरान ने भी विरोधियों को नहीं बख्शा

वहीं, पाकिस्तान का एक तबका अब यह कह रहा है, कि इमरान खान का वीडियो सामने आना चाहिए, क्योंकि इमरान खान ने देश की राजनीतिक जमात को जमकर गालियां दी हैं और उन्हें इस्लाम का गुनहगार करार दिया, उन्हें काफिर करार दिया, लेकिन अब दुनिया भी देखे, कि इमरान खान की असलियत क्या है। रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान के विरोधी किसी भी हाल में सभी 6 वीडियो रिलीज करने के मूड में हैं। लिहाजा, इस बात की संभावना ना के बराबर है, कि इमरान खान के सेक्स वीडियोज सार्वजनिक नहीं होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+