ऐश्वर्या राय की कार्बन कॉपी ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, जानिए कौन है ये पाकिस्तानी लड़की

इस्लामाबाद। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती के दुनियाभर में लाखों दीवाने हैं, उनके फैशन, स्टाईल और लुक को कई महिलाएं कॉपी करती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक महिला इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है, यूजर्स उसे ऐश्वर्या राय की कार्बन कॉपी बता रहे हैं। महिला की वायरल हो रही तस्वीरों को देखने के बाद आप भी थोड़ी देर के लिए यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या ये ऐश्वर्या राय बच्चन ही हैं या कोई और।

पाकिस्तान से वायरल हुई फोटो

पाकिस्तान से वायरल हुई फोटो

सोशल मीडिया पर अक्सर फिल्म स्टार्स की तरह दिखने वाले कई लोग वायरल होते रहते हैं। कुछ लोग तो अपने फेवरेट एक्टर की तरह दिखने के लिए उन्हीं की तरह हेरस्टाइल और कपड़े पहनते हैं, हाल ही में वायरल हुई एक महिला की तस्वीरों को देखने के बाद सोशल मीडिया भी हैरान है। ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल कही जाने वाली वायरल महिला एक पाकिस्तानी ब्लागर हैं। उनका नाम आमना इमरान है।

ऐश्वर्या राय की कार्बन कॉपी

ऐश्वर्या राय की कार्बन कॉपी

आमना इमरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरती से बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को भी टक्कर दे रही हैं। आमना की कुछ इंस्टाग्राम फोटोज भारत में वायरल हुई हैं जिसमें यूजर्स उन्हें ऐश्वर्या की कार्बन कॉपी बता रहे हैं। इंस्टाग्राम पर आमना ने कई ऐसी तस्वीरें भी पोस्ट की हैं जिनमें वह ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह पोज देती नजर आ रही हैं। पहली नजर में देखने पर यह बता पाना मुश्किल है कि वह आमना हैं या ऐश्वर्या।

ब्यूटी ब्लॉगर हैं आमना

ब्यूटी ब्लॉगर हैं आमना

आमना ने हाल ही में एक सेल्फी फोटो पोस्ट की जिसमें उन्होंने व्हाइट शर्ट पहना हुआ है। आमना की इस तस्वीर पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और उन्हें ऐश्वर्या राय की हमशक्ल बता रहे हैं। आमना इमरान खुद भी एक ब्यूटी ब्लॉगर हैं जो अपने पोस्ट के जरिए मेकअप के टिप्स शेयर करती हैं। पाकिस्तान से ताल्लुक रखने वाली आमना के इंस्टाग्राम पर 3 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

पहले भी कई लड़कियों की फोटो हुई वायरल

पहले भी कई लड़कियों की फोटो हुई वायरल

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब ऐश्वर्या राय की कार्बन कॉपी को सोशल मीडिया पर स्पॉट किया गया है। इससे पहले भी एक्ट्रेस जैसी दिखने वाली कई लड़कियों की तस्वीर इंटरनेट पर धमाल मचा चुकी हैं। पिछले साल जून में एक वायरल क्लिप में ऐश्वर्या राय से मिलती-जुलती एक लड़की को स्पॉट किया गया था। वायरल वीडियो तमिन फिल्म कन्दुकोंदैन कन्दुकोंदैन का था, जिसमें अम्मुज अमृथा ने अभिनय किया था।

यह भी पढ़ें: अभिषेक ने ऐश्वर्या को नकली रिंग पहनाकर बोला था - 'I Love You', जानिए रोचक किस्सा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+