Birthday Special: अभिषेक ने ऐश्वर्या को नकली रिंग पहनाकर बोला था - 'I Love You', जानिए रोचक किस्सा

Abhishek Bachchan Proposed Aishwarya Rai With A Fake Ring, Read Unknown Fcats: बॉलीवुड के 'हैंडसम हंक' अभिषेक बच्चन आज 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिषेक बच्चन को लोग फैमिली मैन कहते हैं, जो एक संस्कारी बेटे और आदर्श पति हैं, जो कि अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय को बेइंतहा प्यार करते हैं। बॉलीवुड के हॉट और क्यूट कपल में से एक अभि-ऐश की शादी 20 अप्रैल 2007 में हुई थी, शादी से पहले ऐश्वर्या और अभिषेक ने बैक टू बैक एक साथ कई फिल्मों में काम भी किया था।

Made For Eah Other हैं अभिषेक-ऐश्वर्या

Made For Eah Other हैं अभिषेक-ऐश्वर्या

वैसे तो जब दोनों की शादी की खबरें मीडिया में आई थीं तो हर कोई चौंक गया था लेकिन धीरे-धीरे सबको समझ आ गया कि जिन्हें मिलना होता है वो मिल ही जाते हैं। उन दिनों अभिषेक-ऐश्वर्या के प्रपोजल से जुड़ा किस्सा बहुत ज्यादा लोकप्रिय हुआ था।

Recommended Video

    Abhishek Bachchan Bday: Mamu को Wish कर बोलीं Navya Naveli, मेरे क्राइम पार्टनर | वनइंडिया हिन्दी
    अभिषेक ने ऐश्वर्या को नकली रिंग पहनाकर बोला था - I Love You

    अभिषेक ने ऐश्वर्या को नकली रिंग पहनाकर बोला था - I Love You

    दरअसल अभिषेक ने ऐश्वर्या का न्यूयॉर्क में शादी के लिए प्रपोज किया था। साल 2007 में न्यूयॉर्क के सर्द दिनों में अभिषेक ने बालकनी में ऐश्वर्या से अपने दिल की बात कही थी लेकिन जूनियर बच्चन ने जिस रिंग के साथ विश्वसुंदरी को प्रपोज किया था वो नकली थी। अभिषेक ने ऐश्वर्या को किसी सॉलिटेयर डायमंड से नहीं, बल्कि एक नकली अंगूठी के साथ प्रपोज किया था, जिसे ऐश्वर्या ने स्वीकार भी कर लिया था। खास बात ये है कि इसी नकली रिंग का इस्तेमाल 'गुरु' फिल्म में भी किया गया था।

    अभिषेक को शादी की जल्दी थी

    अभिषेक को शादी की जल्दी थी

    अभिषेक को शादी की जल्दी थी। इसलिए टोरंटो में फिल्म के प्रीमियर के तुरंत बाद आकर उन्होंने ऐश्वर्या को प्रपोज कर दिया। ऐश्वर्या ने भी बिना देर किए अभिषेक को हां कर दी। इसके कुछ महीनों बाद ही अप्रैल में दोनों ने शादी कर ली थी।

    कई फिल्मों में किया साथ काम

    मालूम हो कि 'उमराव जान', 'गुरु' और 'धूम 2' में दोनों एक साथ नजर आए थे, 'ढाई अक्षर प्रेम 'के दौरान दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे, आज दोनो सुखी जीवन व्यतीत कर रहे हैं, दोनों की एक बेटी आराध्या बच्चन है।

    'वो बहुत समझदार और खूबसूरत हैं'

    'वो बहुत समझदार और खूबसूरत हैं'

    एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए अभिषेक ने कहा था कि वो बहुत समझदार और खूबसूरत हैं, मैं लकी हूं कि वो मेरी वाइफ है, उन्होंने मुझसे शादी इसलिए की क्योंकि वो मुझे पसंद करती हैं, इसलिए नहीं की, कि मैं अभिषेक बच्चन हूं। वो जितनी खूबसूरत बाहर से हैं, उतनी ही सुंदर वो अंदर से हैं। आई लव हर वैरी मच।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+