इस पाकिस्तानी एक्टर ने ट्विटर पर खुद को घोषित किया ISI का एजेंट, इमरान खान का है करीबी
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक अभिनेता हमजा अली अब्बासी ने ट्विटर पर पाक की खुफिया एंजेसी आईएसआई से जुड़ा पोस्ट शेयर कर सभी को चौका दिया है। दरअसल इस अभिनेता को लेकर एक भारतीय चैनल पिछले काफी समय से ये दावा कर रहा था कि वो आईएसआई के अंडरकवर एजेंट हैं। अब इस पर हमजा अली अब्बासी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। हमजा ने हाल ही में इस न्यूज चैनल का एक क्लिप शेयर करते हुए चौंकाने वाला ट्वीट किया है।

पाकिस्तान कलाकार हमजा अली अब्बासी ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर ट्वीट कर भारतीय चैनल पर तंज कसते हुए पोस्ट में लिखा कि 'एक भारतीय चैनल का दावा है कि मैं आईएसआई का अंडरकवर एजेंट हूं। ये सही नहीं है, मैं अंडरकवर नहीं बल्कि पूरी तरह से और गर्व के साथ आईएसआई एजेंट हूं। मैं ये भी साफ करना चाहता हूं कि मैं ही नहीं पाकिस्तान के सभी 20 करोड़ लोग भी आईएसआई एजेंट हैं'।

अब्बासी के इस ट्वीट पर अब पाकिस्तानी नागरिकों समेत देश दुनिया के लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों अब्बासी को सपोर्ट करते दिखे तो कुछ लोग अब्बासी को ट्रोल करते हुए भी नजर आए। बता दें कि अब्बासी के बारे में कहा जाता है कि वो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी है। और उनकी पार्टी पीटीआई के लिए चुनावी रैलियों में भी नजर आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: नौशेरा में पाकिस्तान की गोलीबारी में लांस नायक संदीप थापा शहीद












Click it and Unblock the Notifications