Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सर्बिया के बाद पाकिस्तान का अमेरिकी दूतावास भी संकट में फंसा, सैलरी नहीं मिलने से छलका कर्मचारियों का दर्द

पाकिस्तान भारी आर्थिक संकट से गुजर रहा है और पाकिस्तानी सरकार के पास अधिकारियों और कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए पैसे नहीं हैं।

वॉशिंगटन, दिसंबर 04: आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे पाकिस्तान के पास अब अपने दूतावालों को चलाने के लिए पैसे नहीं बचे हैं, लिहाजा पाकिस्तानी दूतावासों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को सर्बिया स्थिति पाकिस्तानी दूतावास ने बकायदा ट्वीट कर कहा कि, अधिकारियों को पिछले तीन महीने से सैलरी नहीं मिली है, लिहाजा अधिकारियों के बच्चों को स्कूल ने निकाल दिया है और अब अमेरिका स्थिति दूतावास ने कहा है कि, कर्मचारियों को सैलरी नहीं दी जा रही है।

संकट में पाकिस्तानी दूतावास

संकट में पाकिस्तानी दूतावास

पाकिस्तानी न्यूज चैनल न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, वाशिंगटन में पाकिस्तान के दूतावास के पास अपने कुछ कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए पैसे ही नहीं हैं। लिहाजा कई कर्मचारियों को पिछले चार महीने से सैलरी नहीं दी गई है। जियो न्यूज ने द न्यूज के हवाले से रिपोर्ट दी है कि, कम से कम पांच कर्मचारियों को सैलरी नहीं दी गई है, जो स्थानीय कर्मचारी हैं। सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी दूतावास के स्थानीय रूप से भर्ती किए गए संविदा कर्मचारियों में से कम से कम पांच को अगस्त 2021 से या तो काफी लेट से सैलरी दी गई है या फिर उन्हें अभी तक सैलरी ही नहीं दी गई है। वहीं, पांच कर्मचारियों में से एक कर्मचारी ने देरी से सैलरी मिलने की वजह से इस्तीफा दे दिया है।

कर्मचारी ने दिया इस्तीफा

कर्मचारी ने दिया इस्तीफा

पाकिस्तानी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, इन पांच कर्मचारियों को सलाना करार के आधार पर काम पर रखा गया था, लेकिन अब पाकिस्तानी दूतावास की तरफ से इन्हें सैलरी नहीं दी जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन कर्मचारियों की सैलरी 2 हजार से 2500 डॉलर के बीच में है। इसके साथ ही पाकिस्तानी दूतावास ने जिन अधिकारियों को काम पर रखा था, उन्हें किसी तरह की दूसरी सुविधाएं जैसे स्वास्थ्य बीमा या अन्य कर्मचारी लाभ भी नहीं दी जा रही हैं। घरेलू कर्मचारियों को आमतौर पर 'कांसुलर सेक्शन' में मदद के लिए काम पर रखा जाता है जो प्रवासियों को वीजा, पासपोर्ट, नोटरीकरण और अन्य कांसुलर सेवाएं प्रदान करता है।

कंगाल होने के कगार पर पाकिस्तान

कंगाल होने के कगार पर पाकिस्तान

पाकिस्तान भारी आर्थिक संकट से गुजर रहा है और पाकिस्तानी सरकार के पास अधिकारियों और कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए पैसे नहीं हैं। शुक्रवार को सर्बिया स्थिति पाकिस्तानी दूतावास ने बकायदा ट्वीट कर इमरान खान की धज्जियां उड़ा दी थी और कहा था कि, देश में महंगाई चरम पर है और सरकार सैलरी नहीं दे रही है। सर्बिया स्थिति पाकिस्तानी दूतावास ने एक वीडियो जारी कर इमरान खान के 'आपने घबराना नहीं है' का मजाक उड़ाया था। दूतावास ने कहा था कि, वो अपने बच्चों की स्कूल फीस नहीं दे पाएं हैं, लिहाजा स्कूल ने बच्चों का नाम काट दिया है।

धन संकट से गुजरते दूतावास

धन संकट से गुजरते दूतावास

सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी दूतावास को वेतन भुगतान को प्रभावित करने वाले धन को बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। सूत्रों ने कहा कि दूतावास को स्थानीय स्तर पर काम पर रखे गए कर्मचारियों के मासिक वेतन को बनाए रखने के लिए अन्य खाता प्रमुखों से पैसा उधार लेना पड़ रहा है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, सैलरी नहीं मिलने से हताश कर्मचारियों ने अक्टूबर में राजदूत को पत्र लिखकर इस मुद्दे को सुलझाने में मदद करने का आग्रह किया था और राजदूत ने इस्लामाबाद में विदेश कार्यालय के साथ बार-बार इस मुद्दे को उठाया और जिसके बाद कुछ कर्मचारियों को पिछले हफ्ते सैलरी दी गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+