'मुनीर के साथ आतंकवादी की तस्वीर, पाकिस्तान बेनकाब', रियाद से ओवैसी का आंतकियों के आका पर बड़ा हमला
Asaduddin Owaisi In Riyadh: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में जमकर पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। ओवैसी ने कहा, 'पाकिस्तान आतंकवाद का गढ़ बन चुका है। अमेरिका ने जिसे वैश्विक आतंकी घोषित किया है, वह पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख के साथ मंच साझा कर रहा है।'
'ये वही पाकिस्तान है जो कश्मीर के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाता है, जबकि उसके यहां आतंकवाद को खुलेआम संरक्षण दिया जा रहा है, आतंकवाद में पाकिस्तान की संलिप्तता के "स्पष्ट सबूत" सामने आ चुके हैं, उसका झूठ सबके सामने है।'

'मुनीर के बगल में बैठा था आतंकवादी'
असदुद्दीन ओवैसी, जो भारतीय जनता पार्टी के सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य हैं, ने कहा कि 'भारत द्वारा सबूत उपलब्ध कराए जाने के बावजूद, पाकिस्तान ने 26/11 हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर को फील्ड मार्शल के रूप में पदोन्नत करने और एक जश्न समारोह में उनके बगल में एक अमेरिकी नामित आतंकवादी को बैठे हुए देखने के बाद क्या अब कुछ भी कहने के लिए बचा है?
'मुनीर के साथ मोहम्मद एहसान की तस्वीरें हुई थीं वायरल' (Asaduddin Owaisi)
आपको बता दें कि ओवैसी ने ये बात इसलिए कही क्योंकि मुनीर के प्रमोशनल फंक्शन में मोहम्मद एहसान नामक एक अमेरिकी आतंकवादी फील्ड मार्शल के ठीक बगल में बैठा था, जिसकी तस्वीरें वायरल हुई थीं।
आतंकियों को पालता-पोसता है पाकिस्तान (Asaduddin Owaisi)
ओवैसी ने आगे कहा, "पाकिस्तान का असली चेहरा वही है जो लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हाफिज सईद जैसे आतंकियों को पालता-पोसता है। एक तरफ वह खुद को इस्लाम का रक्षक बताता है, दूसरी ओर निर्दोषों का खून बहाने वालों को मंच देता है।"
'पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में वापस लाया जाना चाहिए'
ओवैसी ने कहा कि,'पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में वापस लाया जाना चाहिए। तभी हम इन सभी आतंकवादी संगठनों के आतंकी वित्तपोषण को नियंत्रित कर पाएंगे। आतंकवादी समूह पाकिस्तान में फल-फूल रहे हैं और उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है, उनका उद्देश्य भारत में और अधिक हिंदू-मुस्लिम दंगे भड़काना है।'












Click it and Unblock the Notifications