गधों की आबादी बढ़ाने में पाकिस्तान का स्ट्राइक रेट बरकरार, जिन्ना के देश की लय देखकर खुश हुआ चीन
Pakistan's donkey population: जिन्ना का देश पाकिस्तान भले ही हर मोर्चे पर फेल हो रहा हो, लेकिन गधों की आबादी बढ़ाने में उसकी लय बरकरार है। पाकिस्तान हर साल की तरह इस साल भी गधों की आबादी बढ़ाने में कामयाब रहा है और उसकी सफलता देखखर चीन गदगद हो गया है।
जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में गधों की आबादी वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान बढ़कर 59 लाख हो गई है और पिछले कुछ सालों में पाकस्तान में गधों की आबादी में जबरदस्त उछाल देखी गई है।

आपको बता दें, कि पाकिस्तान में हर साल गधों की गिनती की जाती है और लोगों को गधों की आबादी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। पाकिस्तान आर्थिक सर्वेक्षण (PES) की रिपोर्ट में 2023-24 में देश में गधों की आबादी की गिनती की गई है और सरकार ने गधों की आबादी बढ़ाने में लगातार मिल रही सफलता पर खुशी जताई है।
गधों की आबादी बढ़ाने में पाकिस्तान को कामयाबी
पाकिस्तान आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट में कामयाबी का खुलासा करते हुए कहा गया है, कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान "बोझ ढोने वाले जानवरों" की आबादी लगातार बढ़ रही है। वित्तवर्ष 2019-2020 में पाकिस्तान में गधों की संख्या 55 लाख थी, जबकि 2020-21 में गधों की आबादी बढ़कर 56 लाख हो गई, वहीं, 2021-22 में 57 लाख और 2022-23 में गधों की संख्या बढ़कर 58 लाख हो गई।
पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने पशुओं की आबादी बढ़ने को लेकर इस रिपोर्ट को जारी किया है, जिनके मुताबिक, देश में करीब साढ़े 5 करोड़ 75 लाख गाय हैं, 4 करोड़ 63 लाख भैंसे हैं, भेड़ों की संख्या 3 करोड़ 27 लाख और बकरियों की संख्या 8 करोड़ 70 लाख है।
आंकड़ों के मुताबिक, पिछले पांच सालों से पाकिस्तान में घोड़ों और खच्चरों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश में घोड़ों की संख्या 4 लाख और खच्चरों की संख्या 2 लाख है, जबकि ऊंटों की संख्या 11 लाख से बढ़कर 12 लाख हो गई है।
PES की 2023-24 की रिपोर्ट में कहा गया है, कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में पशुधन का बहुमूल्य योगदान है और देश के करीब 80 लाख लोग पशुधन उत्पादन में काफी गहराई से काम कर रहे हैं और इन परिवारों के लिए पशुधन की उनकी जीवनरेखा है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन परिवारों को करीब 35 से 40 प्रतिशत आर्थक मदद पशुधन से मिलती है।
चीन खरीदता है पाकिस्तानी गधे
आपको बता दें, कि चीन को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान में गधों का उत्पादन लगातार बढ़ाया जा रहा है, क्योंकि चीन में गधों की खाल की काफी ज्यादा डिमांड होती है। चीन में गधों को मूल्यवान संपत्ति माना जाता है, और गधों की खाल से चीन में कई तरह के उत्पाद बनाए जाते हैं, लिहाजा चीन, पाकिस्तान से भारी संख्या में गधों की खरीद करता है, जिससे पाकिस्तान को आर्थिक फायदा मिलता है।
चीन, सिर्फ पाकिस्तान से ही नहीं, बल्कि अफ्रीकी देशों से भी गधों की खरीद करता है, क्योंकि चीन की डिमांड को अभी भी पाकिस्तान पूरी नहीं कर पा रहा है, लिहाजा पाकिस्तान की सरकार देश में गधों की आबादी बढ़ाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करती रहती है।












Click it and Unblock the Notifications