दुनिया न भूले कि ओसामा बिन लादेन कहां छुपा बैठा था, हरिवंश ने रवांडा में पाकिस्तान की बोलती बंद कर दी
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने गुरुवार को रवांडा की राजधानी किगाली में आयोजित 145वीं आईपीयू असेंबली में कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है। हरिवंश ने बेहद पाकिस्तान को आतंकवाद का प्रायोजक करार दिया।
इमरान खान के शासन काल में भी यूं तो कश्मीर मुद्दे (Kashmir issue) पर पाकिस्तान (Pakistan) लगातार बयान देता रहा था लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद पड़ोसी देश का कश्मीर राग तेज हो गया है। एक बार फिर से आज पाकिस्तान ने अलग-अलग मोर्चे पर कश्मीर मुद्दा छेड़ा। भारत ने भी इसका करारा जवाब दिया है। कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में कश्मीर मुद्दा उठाने के बाद पाकिस्तान ने रवांडा की राजधानी किगाली में आयोजित 145वीं आईपीयू असेंबली में भी इस पर चर्चा शुरू कर दी। इससे नाराज राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश (Harivansh) ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई।

Image- ANI
जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग
हरिवंश नारायण सिंह ने पाकिस्तान को उसके आतंकवाद से जुड़े अतीत और वर्तमान की याद दिलाते हुए बेहद सधे हुए शब्दों में पाकिस्तान को आतंकवाद का प्रायोजक और स्पांसर करार दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया को यह नहीं भूलना चाहिए कि वैश्विक आतंकवादी और अल कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में ही मिला था। उन्होंने इस मंच से एक बार फिर पूरी दुनिया को याद दिलाया कि जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हैं।
आतंकवाद को पनाह देना बंद करे पाक
हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान ने आज फिर से भारत के खिलाफ झूठे और दुर्भावनापूर्ण प्रचार का प्रचार करने और आज की चर्चाओं से ध्यान हटाने के लिए एक बार फिर इस मंच का दुरुपयोग किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भारत-विरोधी आतंकवाद को तुरंत बंद करना चाहिए और आतंकवाद के अपने बुनियादी ढांचे को नष्ट करना चाहिए। हरवंश सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को पीओके में मानवाधिकारों के उल्लंघन को रोकना चाहिए और उसकी स्थिति में किसी भी भौतिक परिवर्तन को प्रभावित करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही हरिवंश ने साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान को भारतीय क्षेत्रों से अपने अवैध कब्जे को तुरंत हटा लेना चाहिए।
#WATCH | "Unfortunate that Pakistan has chosen to once again misuse this platform to propagate false & malicious propaganda against my county&distract from today's discussions..," RS Dy Chairman, Harivansh at 145th IPU Assembly in Kigali, Rwanda as Pakistan raked up Kashmir issue pic.twitter.com/CYclyVfVZS
— ANI (@ANI) October 13, 2022












Click it and Unblock the Notifications