ब्रिटेन ने लगाई पाबंदी तो पाकिस्तान में मचा बवाल, मंत्री ने कहा- दुनिया में अकेला पड़ा पाकिस्तान, भारत पर सवाल

ब्रिटेन ने पाकिस्तान पर ट्रेवल बैन लगाया है जिसपर पाकिस्तान ने सवाल उठाते हुए कहा है कि ये फैसला राजनीतिक है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान पूरी दुनिया में अलग थलग पड़ता जा रहा है, इस बात से अब इनकार नहीं किया जा सकता है। पहले पाकिस्तान को अमेरिका ने ग्लोबल क्लाइमेट चेंज में नहीं बुलाया तो अब पाकिस्तान पर ब्रिटेन ने ट्रेवल प्रतिबंध लगा दिए हैं। ब्रिटेन ने ट्रेवल एडवाइजरी जारी करते हुए पाकिस्तानियों के ब्रिटेन आने पर पाबंदी लगा दी है। ब्रिटेन के इस फैसले से पाकिस्तानी भड़क गये हैं और सवाल उठा रहे हैं कि पाकिस्तान को दुनिया में अलग-थलग कर देने की साजिश रची जा रही है।

ब्रिटेन ने लगाया ट्रेवल बैन

ब्रिटेन ने लगाया ट्रेवल बैन

दरअसल, ब्रिटेन ने पाकिस्तान को रेड लिस्ट में डालते हुए पाकिस्तानियों के ब्रिटेन आने पर पाबंदी लगा दी है। ब्रिटेन के इस फैसले को लेकर पाकिस्तान में सवाल पूछे जा रहे हैं। पाकिस्तान के केन्द्रीय मंत्री असल उमर ने कहा है कि पाकिस्तान पर लगाया गया प्रतिबंध हैरानी भरा है और ब्रिटेन का ये फैसला कोरोना की वजह से नहीं राजनीतिक फैसला है। ब्रिटेन ने कोरोना वायरस की वजह से पाकिस्तान के साथ साथ बांग्लादेश, केन्या और फिलिपिंस को भी रेड लिस्ट में डाल दिया है। जिसपर पाकिस्तानी मंत्री ने कहा है कि 'हर देश को स्वास्थ्य संबंधी डिसिजन्स लेने और देश की सुरक्षा करने का हक है। लेकिन, ब्रिटिश सरकार द्वारा पाकिस्तान को रेड लिस्ट में डालने का फैसला हैरानी भरा है और स्वाभाविक सवाल खड़ा करता है। सवाल ये कि ब्रिटिश सरकार का ये फैसला स्वास्थ्य संबंधी है या फिर पॉलिटिकल'

भारत पर सवाल

भारत पर सवाल

पाकिस्तान ने इसके साथ ही भारत पर भी सवाल उठा दिए हैं। पाकिस्तानी मंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा है कि भारत से ज्यादा कोरोना के मामले फ्रांस, जर्मनी और इंडिया में हैं। लेकिन, ब्रिटेन ने इन देशों को रेड लिस्ट में नहीं डालते हुए सिर्फ पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाया है। वहीं, ब्रिटिश एमपी नाज शाह ने ब्रिटेन सरकार को एक चिट्ठी लिखकर पाकिस्तान को रेड लिस्ट में डालने पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जब मामले भारत में ज्यादा हैं तो फिर सिर्फ पाकिस्तान को प्रतिबंधित लिस्ट में क्यों डाला गया है। हालांकि, ब्रिटेन सरकार ने ब्रिटिश एमपी नाज शाह को जवाब नहीं दिया।

पाकिस्तान पर प्रतिबंध

पाकिस्तान पर प्रतिबंध

ब्रिटिश सरकार द्वारा लगाए प्रतिबंध के मुताबिक अगले हफ्ते से पाकिस्तान के लोगों की ब्रिटेन में एंट्री करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब सिर्फ उन्हीं पाकिस्तानियों को ब्रिटेन में एंट्री दी जाएगी, जिनका आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन में घर है और जिनके पास ब्रिटिश नागरिकता है। वहीं, पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, पाकिस्तान को रेड लिस्ट में डालने की वजह ये थी कि जो भी पाकिस्तानी ब्रिटेन पहुंच रहे थे उनमें से ज्यादातर कोरोना पॉजिटिव निकल रहे थे। कई पाकिस्तानी 2 से आठ दिनों के अंदर कोरोना पॉजिटिव पाये जाते थे और तबतक वो कई लोगों को संक्रमित कर चुके होते थे। बड़ी संख्या में ब्रिटिश पाकिस्तानी लगातार कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं, लिहाजा ब्रिटेन सरकार ने पाकिस्तान को रेड लिस्ट में डालने का फैसला लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+