इमरान खान के विधायकों ने पंजाब विधानसभा में मचाया कोहराम, डिप्टी स्पीकर को मारे तमाचे, फेंके लोटे

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के विधानसभा भवन आज उस समय युद्ध के मैदान में बदल गया, जब इमरान खान की पीटीआई पार्टी के सदस्यों डिप्टी स्पीकर के साथ ही मारपीट शुरू कर दी।

लाहौर, अप्रैल 16: इमरान खान को भले ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद से हटा दिया गया है, लेकिन इमरान खान ने पाकिस्तान की राजनीति में जमकर कोहराम मचा रखा है। इमरान खान ने दो दिन पहले कहा था, कि वो प्रधानमंत्री की कुर्सी हटने के बाद काफी खतरनाक हो गये हैं और अब लग रहा है, कि वाकई इमरान खान और उनकी पार्टी के नेता खतरनाक हो चुके हैं। पाकिस्तान के पंजाब विधानसभा में डिप्टी स्पीकर को इमरान खान की पार्टी के नेताओं ने खूब तमाचे मारे हैं।

युद्ध में बदला पंजाब विधानसभा

युद्ध में बदला पंजाब विधानसभा

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के विधानसभा भवन आज उस समय युद्ध के मैदान में बदल गया, जब इमरान खान की पीटीआई पार्टी के सदस्यों डिप्टी स्पीकर के साथ ही मारपीट शुरू कर दी। इमरान खान की पार्टी के विधायकों ने मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करने वाले डिप्टी स्पीकर, दोस्त मोहम्मद मजारी के साथ हाथापाई की है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब में इमरान खान की पार्टी की ही सरकार है, लेकिन सरकार गिरने का खतरा है और सत्ताधारी दल पीटीई के विधायकों ने पहले डिप्टी स्पीकर मजारी पर 'लोटा' फेंका, उन पर हमला किया और फिर सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी के बावजूद उनके बाल खींचे और उन्हें तमाचे मारे।

विधानसभा से भागे मजारी

विधानसभा से भागे मजारी

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पीटीआई विधायकों ने विधानसभा के अंदर ही मजारी के साथ मारपीट शुरू कर दी और फिर किसी तरह से डिप्टी स्पीकर मजारी विधानसभा के अंदर से अपनी जान बचाकर भागे। रिपोर्ट के मुताबिक, विधानसभा का आज का सत्र सुबह साढ़े 11 बजे शुरू होने वाला था, लेकिन पीटीआई सदस्यों की मारपीट के कारण इसमें देरी हुई। पीटीआई विधायकों ने विधानसभा के अंदर उस समय हंगामा किया जब वे सदन में "लोटा" लेकर आ गये और "लोटा, लोटा" का नारा लगाना शुरू कर दिया और फिर पीटीआई के विधायकों ने डिप्टी स्पीकर की तरफ लोटा फेंकना शुरू कर दिया और देखते ही देखते विधानसभा युद्ध के मैदान में बदल दिया।

मुख्यमंत्री का चल रहा था चुनाव

मुख्यमंत्री का चल रहा था चुनाव

पंजाब विधानसभा का आज का सत्र मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए बुलाया गया था और विधानसभा के बाहर बोलते हुए पीएमएल-एन (नवाज) के नेता अताउल्लाह तरार ने लाहौर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से घटना पर ध्यान देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि, 'जब तक पंबाज विधानसंभा के अंदर मतदान नहीं होता है, हम इंतजार करेंगे'। आपको बता दें कि, पंबाज में इमरान खान की पार्टी की सरकार है, लेकिन कई सहयोगी पार्टियों के समर्थन वापस लेने के बाद पार्टी अल्पमत में आ गई है।

हमजा शहबाज बनाम परवेज इलाही

जियो न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मुख्य मुकाबला दो उम्मीदवारों- पीएमएल-एन के हमजा शाहबाज और पीएमएल-क्यू के परवेज इलाही के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा की उम्मीद है। हमजा पीएमएल-एन और अन्य गठबंधन दलों के संयुक्त उम्मीदवार हैं, जबकि पीएमएल-क्यू के इलाही को पीटीआई का समर्थन प्राप्त है। पंजाब विधानसभा का सत्र आज से लाहौर हाईकोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुआ है, जिसमें लाहौर हाईकोर्ट ने जल्दी चुनाव कराने और डिप्टी स्पीकर की शक्तियों को बहाल करने की हमजा की याचिका को खारिज कर दिया था। हालांकि, हाईकोर्ट ने 16 अप्रैल को ही नये मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए चुनाव करवाने का आदेश दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+