पाकिस्तान में किस करना 'अश्लील हरकत', कपल गिरफ्तार
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक युवा कपल को गाड़ी में किस करना महंगा पड़ा है। कार में किस करने और गले लगने को 'अश्लील हरकत' बताते हुए पुलिस ने कपल को गिरफ्तार कर लिया। इस जोड़ की उम्र 18-19 साल बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस जोड़े को 3 महीने की जेल, जुर्माना या दोनों की सजा दी सकती है।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, जांच अफसर जुल्फिकार अहमद ने कहा कि पुलिस को रविवार को इस बारे में शिकायत मिली थी। शिकायत में कहा गया था कि एक कपल इस्लामाबाद के सिटी सेंटर पार्किंग में खड़ी गाड़ी के अंदर किस कर रहा है और गले लग रहा है।
पुलिस ऑफिसर के मुताबिक, जब पुलिस वहां पहुंची तो वह कपल किस करने और गले मिलने में व्यस्त था। इस जोड़े को इस्लामाबाद में कराची कंपनी पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां बाद में उन्हें बेल मिल गई।
एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के पार्क, शॉपिंग सेंटर्स में घूमने वाले युवा जोड़ों को अकसर पुलिस अधिकारियों द्वारा परेशान, ब्लैकमेल किया जाता है। इनसे पैसे तक ऐंठे जाते हैं। कई अधिकारियों पर इस मामले में केस भी दर्ज किया चुका है। पिछले सप्ताह एक कॉलेज को जोड़े को भी इसी तरह से कुछ लोगों ने परेशान किया था।












Click it and Unblock the Notifications