Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

X ने पाकिस्तान के PM को रंगे हाथों पकड़ा, शहबाज़ शरीफ का 'ब्लैक डे' झूठ बेनकाब, क्या है मामला?

Shehbaz Sharif Kashmir Post: पाकिस्तान एक बार फिर अपने झूठे प्रचार में पकड़ा गया है। वहां के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 27 अक्टूबर को कश्मीर के इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक भ्रामक पोस्ट डाला।

शरीफ ने भारत पर आरोप लगाते हुए कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताया और 27 अक्टूबर को 'ब्लैक डे' करार दिया। लेकिन इस झूठ का पर्दाफाश खुद एक्स ने किया। प्लेटफॉर्म ने शरीफ के दावे को ऐतिहासिक और कानूनी रूप से भ्रामक (misleading) बताते हुए कम्युनिटी नोट्स के जरिए सही जानकारी साझा की।

Shehbaz Sharif Kashmir Post

फेक न्यूज फैलाने में पाकिस्तान सबसे आगे

पाकिस्तान लंबे समय से कश्मीर को लेकर झूठे नैरेटिव गढ़ता रहा है। इस बार खुद देश के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 27 अक्टूबर को एक पोस्ट में दावा किया कि भारतीय सेना ने श्रीनगर पर "कब्जा" कर लिया था। उन्होंने इसे मानव इतिहास का दुखद अध्याय बताया। लेकिन एक्स ने उनके पोस्ट पर सटीक फैक्ट-चेक जोड़ते हुए स्पष्ट किया कि भारत ने किसी पर कब्जा नहीं किया, बल्कि पाकिस्तान समर्थित कबायली आक्रमणकारियों से जम्मू-कश्मीर की रक्षा की।

ये भी पढ़ें: Taliban और Pakistan के बीच हुई ये कैसी सीक्रेट मीटिंग? दोहा में रातोंरात हुआ युद्धविराम, सामने आई ये अपडेट

कश्मीर के विलय की सच्चाई क्या है?

इतिहास गवाह है कि 26 अक्टूबर 1947 को जम्मू-कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने भारत के साथ विलय (Instrument of Accession) पर हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद ही 27 अक्टूबर को भारतीय सेना श्रीनगर पहुंची ताकि पाकिस्तान समर्थित हमलावरों को पीछे धकेला जा सके। भारत ने उस दिन राज्य की रक्षा के लिए सैनिक कार्रवाई की, न कि कब्जा करने के लिए।

भारत का गौरव: इन्फैंट्री डे

भारत हर साल 27 अक्टूबर को 'इन्फैंट्री डे' के रूप में मनाता है, उन वीर सैनिकों के सम्मान में जिन्होंने जम्मू-कश्मीर की अखंडता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। यह दिन 1947 में भारतीय सेना के श्रीनगर आगमन और पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ने की ऐतिहासिक घटना की याद दिलाता है। वहीं, पाकिस्तान उसी दिन को 'ब्लैक डे' कहकर झूठे आंसू बहाता है और भारत पर 'आक्रमण' का दुष्प्रचार करता है। X का कम्युनिटी नोट न केवल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ के इस ऐतिहासिक झूठ को बेनकाब करता है, बल्कि कश्मीर के भारत में विलय के वैध और ऐतिहासिक रुख को भी वैश्विक मंच पर और मजबूती देता है, जिससे पाकिस्तान की दुष्प्रचार नीति को गहरा झटका लगा है।

ये भी पढ़ें: Salman Khan Pakistan: सलमान खान को पाकिस्तान ने 'आतंकी' घोषित किया, क्या है पूरा मामला?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+