Asha Bhosle Death: आशा भोसले को श्रद्धांजलि देना पड़ा भारी! पाकिस्तान सरकार ने टीवी चैनल को भेजा नोटिस
Asha Bhosle death News: मशहूर भारतीय गायिका आशा भोसले के निधन की खबर ने पूरी दुनिया को दुखी कर दिया। इसी खबर को दिखाते हुए पाकिस्तान के निजी चैनल 'जियो न्यूज' ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके कुछ गाने और वीडियो क्लिप चला दिए।
लेकिन पाकिस्तान सरकार की संस्था 'पेमरा' (PEMRA) को यह बात पसंद नहीं आई। उन्होंने तुरंत चैनल को एक नोटिस भेज दिया और जवाब मांगा कि उन्होंने भारतीय कंटेंट दिखाकर नियमों का उल्लंघन क्यों किया।

Asha Bhosle songs Pakistan TV: क्या है पूरा मामला?
पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेशन अथॉरिटी (PEMRA) ने 'जियो न्यूज' को एक 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि 12 अप्रैल, 2026 को चैनल ने आशा भोसले की मौत की खबर के साथ भारतीय फिल्मों के गाने और दृश्य प्रसारित किए। पाकिस्तान के अनुसार, यह देश के कानून और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का सीधा उल्लंघन है। पाकिस्तान सरकार का मानना है कि किसी भी स्थिति में भारतीय मनोरंजन सामग्री टीवी पर नहीं चलनी चाहिए।
2018 की वो पाबंदी
दरअसल, पाकिस्तान में साल 2018 से ही भारतीय फिल्मों, गानों और किसी भी तरह के भारतीय कंटेंट को टीवी चैनलों पर दिखाने पर पूरी तरह रोक लगी हुई है। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में यह आदेश दिया था कि कोई भी स्थानीय चैनल भारतीय मीडिया का हिस्सा नहीं दिखाएगा। तब से वहां की सरकार इस नियम को लेकर बहुत ज्यादा सख्त है, चाहे मौका किसी कलाकार को श्रद्धांजलि देने का ही क्यों न हो।
ये भी पढे़ं: Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे
अजीबोगरीब नियमों का जाल
हैरानी की बात यह है कि संगीत और कला की कोई सीमा नहीं होती, लेकिन पाकिस्तान के नियमों में इसकी कोई जगह नहीं है। नोटिस में कहा गया है कि भारतीय गाने दिखाना 'इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कोड ऑफ कंडक्ट 2015' का उल्लंघन है। पाकिस्तान अक्सर ऐसी हरकतें करता रहता है जहाँ वह सांस्कृतिक चीजों को राजनीतिक तनाव से जोड़ देता है। एक महान गायिका के निधन पर उनके गाने चलाने को भी वहां 'अपराध' की तरह देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Asha Bhosle Death: मौत से ठीक पहले क्या हो गई थी आशा भोसले की हालत? डॉ.प्रतीत समदानी ने सामने रखा पूरा सच
जियो न्यूज पर गिर सकती है गाज
इस नोटिस के बाद अब जियो न्यूज को पेमरा के सामने अपनी सफाई पेश करनी होगी। अगर सरकार उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुई, तो चैनल पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है या उसका लाइसेंस भी कुछ समय के लिए रद्द हो सकता है। यह घटना दर्शाती है कि पाकिस्तान में मीडिया पर कितनी कड़ी नजर रखी जाती है और वहां भारतीय संस्कृति या कलाकारों से जुड़ी छोटी सी झलक दिखाना भी कितनी बड़ी मुसीबत बन सकता है।












Click it and Unblock the Notifications