'Asha Bhosle तुम्हे दुख सहना होगा', गायिका के भाई ने क्यों कही थी ऐसी बात? बेटी की मौत ने किया था बुरा हाल

Asha Bhosle Death: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। गत 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार थीं और मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण उनकी मौत हो गई।

संगीत जगत में खालीपन आ गया है
आशा भोसले के जाने से संगीत जगत में एक ऐसा खालीपन आ गया है, जिसे भर पाना मुश्किल है। हालांकि उनकी आवाज उनके गाए हजारों गीत और उनसे जुड़ी यादें हमेशा जीवित रहेंगी।

Asha Bhosle Death

9 साल की उम्र से शुरू हुआ था संघर्ष

-आशा भोसले का जीवन जितना शानदार मंच पर दिखता था, उतना ही संघर्षों से भरा उनका निजी जीवन रहा है। पिता के निधन के बाद उन्होंने महज 9 साल की उम्र में ही संगीत से अपना करियर शुरू कर दिया था। परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ उठाते हुए उन्होंने अपने करियर की नींव रखी थी।

-आशा भोसले की पर्सनल लाइफ भी आसान नहीं रही। घरवालों के खिलाफ जाकर की गई शादी ने उन्हें सुख नहीं दिया। ससुराल में उन्हें प्रताड़ना झेलनी पड़ी और घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ाथा। आखिरकार बच्चों की खातिर उन्होंने वह घर छोड़ने का कठिन फैसला लिया था।

जब बेटी वर्षा की मौत ने तोड़ दिया था दिल

-आशा भोसले को जिंदगी का सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब उनकी बेटी वर्षा भोसले ने आत्महत्या कर ली। वर्षा एक जानी-मानी पत्रकार और कॉलमनिस्ट थीं, जो हिंदी और मराठी मीडिया में एक्टिव थीं। उनकी शादी Hemant Kenkre से हुई थी लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया। तलाक के बाद वर्षा डिप्रेशन में रहने लगी थीं और मां के पास शिफ्ट हो गई थीं।

-बताया जाता है कि साल 2012 में वर्षा भोसले ने अपने घर प्रभु कुंज में लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली थी। उस समय उनकी उम्र 56 साल थी। इससे पहले भी वह कई बार खुद की जान लेने की कोशिश कर चुकी थीं लेकिन इस बार उन्हें बचाया नहीं जा सका।

-इस दुखद घटना के वक्त आशा भोसले सिंगापुर चली गई थीं। जब उन्हें बेटी की मौत की खबर दी गई तो वह खुद को संभाल नहीं पाईं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि ये खबर सुनकर वह जमीन पर गिर पड़ी थीं और तुरंत भारत लौटना चाहती थीं।

गम से उबरने में भाई ने दिया था सहारा

-इस हादसे का असर सिर्फ आशा भोसले पर ही नहीं बल्कि उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर पर भी गहरा पड़ा था। लता मंगेशकर इस खबर को सहन नहीं कर पाईं और लंबे समय तक सदमे में रहीं। बेटी की मौत के बाद आशा भोसले पूरी तरह टूट चुकी थीं। उन्होंने लोगों से मिलना-जुलना बंद कर दिया था और खुद को दुनिया से अलग कर लिया था।

-ऐसे मुश्किल वक्त में आशा भोसले के भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने उन्हें संभाला था। उन्होंने आशा भोसले को फिर से संगीत की ओर लौटने के लिए प्रेरित किया था। कहा जाता है कि उन्होंने आशा के हाथों में तानपुरा थमाया और गाने के लिए कहा था।

'तुम शापित गंधर्व हो, तुम्हे दुख सहना पड़ेगा'

आशा भोसले ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके भाई ने उन्हें शापित गंधर्व कहा था, ऐसे कलाकार जिन्हें ईश्वर विशेष प्रतिभा तो देते हैं लेकिन बदले में जीवन में दुख भी झेलने पड़ते हैं।

दर्द को दिल में रखकर जीना सीखा

-आशा भोसले ने अपने जीवन में कई ऐसे पल देखे, जिन्होंने उन्हें भीतर से तोड़ दिया था। उन्होंने बताया था कि बेटी के जाने के बाद उन्हें कुछ भी मायने नहीं रखता था लेकिन समय के साथ उन्होंने अपने दुख को दिल में दबाकर जीना सीख लिया था।

-आशा भोसले के भाई ने उन्हें समझाया था कि खुशी दुनिया के साथ बांटी जाती है लेकिन दुख को दिल में ही रखना चाहिए। शायद यही वजह थी कि अपने दर्द के बावजूद आशा भोसले ने हमेशा अपने संगीत से लोगों को खुशियां दीं।

हमेशा जिंदा रहेंगी उनकी आवाज

आशा भोसले सिर्फ एक सिंगर नहीं थीं बल्कि एक युग थीं। उन्होंने हर दौर में अपने सुरों से लोगों के दिलों को छुआ था। आज भले ही वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके गाने, उनकी आवाज और उनकी कहानी हमेशा लोगों के दिलों में गूंजती रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+