Pakistan: जिस गजनवी के नाम पर पाकिस्तान में कॉलेज और मिसाइल, उसे ख्वाजा आसिफ ने बताया लुटेरा- Video
Pakistan: पाकिस्तान में महमूद गजनवी को लेकर एक अजीब कन्फ्यूजन हो रही है। क्योंकि जिस तुर्क शासक के नाम पर पाकिस्तान के कॉलेज और मिसाइलों के नाम है उसे ही पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ द्वारा लुटेरा बताया गया है। हालांकि उनका ये वीडियो पुराना है और अफगानिस्तान से टकराव के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ख्वाजा आसिफ का वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर ख्वाजा आसिफ का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे कहते दिखते हैं - "महमूद गजनवी अफगानिस्तान का एक लुटेरा था, लेकिन हमने उसे नायक बना दिया। मैं इसे सही नहीं मानता।"
यह बयान अब उस समय वायरल हुआ है जब तालिबान के साथ पाकिस्तानी सेना का टकराव खुलकर सामने आ गया है। कई लोग इसे पाकिस्तान के ऐतिहासिक दृष्टिकोण पर सवाल उठाने के रूप में देख रहे हैं।

'गजनवी' के नाम पर मिसाइल और कॉलेज
पाकिस्तान ने अपनी एक बैलिस्टिक मिसाइल का नाम 'गजनवी' (हत्फ-3) रखा हुआ है, जिसे वह गर्व का प्रतीक मानता है। मगर अब, जब तालिबान लड़ाकों ने पाकिस्तानी सैनिकों को निशाना बनाया है, तो यही नाम देश में विरोधाभास और बहस का कारण बन गया है। हाल की रिपोर्टों में बताया गया है कि सीमा पार झड़पों में 50 से अधिक पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। सोशल मीडिया पर तालिबान के लड़ाके पाकिस्तानी सैनिकों की फटी वर्दी और जब्त किए गए हथियारों के वीडियो साझा कर रहे हैं।
कौन था महमूद गजनवी?
महमूद गजनवी अफगानिस्तान के गजनी साम्राज्य का शासक था, जिसने 11वीं सदी में भारत (जब पाकिस्तान नहीं बना था) पर 17 बार आक्रमण किया। उसका उद्देश्य धन और सोना लूटना था, न कि स्थायी शासन स्थापित करना। उसने सोमनाथ मंदिर सहित कई मंदिरों को तोड़ा और लूटा। गजनवी को अफगानिस्तान में नायक माना जाता है, लेकिन भारत में वह एक आक्रमणकारी के रूप में देखा जाता है।
रक्षा मंत्री का संकेत - "दो मोर्चों पर युद्ध के लिए तैयार"
ख्वाजा आसिफ ने एक टीवी कार्यक्रम में कहा कि पाकिस्तान की सरकार और सेना किसी भी परिस्थिति से निपटने को तैयार हैं। उन्होंने कहा,- "हम सब कुछ सार्वजनिक रूप से नहीं बता सकते, लेकिन हां- पाकिस्तान दो मोर्चों पर युद्ध के लिए पूरी तरह से तैयार है।" उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब अफगान तालिबान के साथ सीमा विवाद और झड़पें बढ़ती जा रही हैं, और भारत सीमा पर भी तनाव का माहौल है।
भारत-तालिबान नजदीकी से तिलमिलाया पाक
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भारत और अफगान तालिबान के बीच बढ़ते संपर्क से परेशान हैं। इस मुद्दे पर उन्होंने इस्लामाबाद में सभी प्रांतीय मुख्यमंत्रियों की एक आपात बैठक बुलाई है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमा हालात की समीक्षा की जाएगी। सरकारी सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान नहीं चाहता कि तालिबान किसी भी रूप में भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाए।
क्यों परेशान है पाकिस्तान?
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री के हालिया बयानों से साफ है कि इस्लामाबाद इस समय दोनों सीमाओं पर संभावित खतरे को लेकर बेहद सतर्क है। अफगान सीमा पर तालिबान के हमले और भारत के साथ पुरानी तनातनी के कारण पाकिस्तान पाकिस्तान की झल्लाहट आम बात है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications