ट्रेन में धमाके के बाद दहला पाकिस्तान, जाफर एक्सप्रेस के अंदर ब्लास्ट में कई लोग हताहत

डॉन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, कि मौके से पाकिस्तानी पुलिस को बम धमाके के सबूत तलाशते देखा गया है। पिछले दिनों पेशावर में भी मस्जिद के अंदर धमाका हुआ था।

explosion inside Jaffar Express

Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान में एक महीने के अंदर एक बार फिर बम धमाका हुआ है और इस बार पंजाब के चिचावतनी में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन में हुए विस्फोट में कम से कम एक व्यक्ति की मौत की खबर है, वहीं कई लोगों के घायल होने की भी रिपोर्ट आ रही है। रेलवे अधिकारियों ने पाकिस्तानी मीडिया से बम ब्लास्ट की पुष्टि की है और पाकिस्तान रेलवे के प्रवक्ता बाबर अली ने फोन पर डॉन को घायलों और हताहतों की पुष्टि की है।

पाकिस्तान में ट्रेन में बम ब्लास्ट

पाकिस्तानी रेलवे के प्रवक्ता ने कहा, कि क्वेटा से पेशावर जा रही ट्रेन की बोगी संख्या चार में सिलेंडर फटने के बाद ये विस्फोट हुआ है। उन्होंने कहा, कि एक यात्री ने अपने सामान में सिलेंडर छिपा दिया और उसे बाथरूम में ले गया, जिसमें बाद में विस्फोट हो गया।' रेलवे के प्रवक्ता बाबर अली ने कहा, कि एसपी रेलवे विस्फोट स्थल पर पहुंच गई हैं और जल्द ही घटना के बारे में ज्यादा जानकारी दी जाएगी। वहीं, डॉन अखबार ने अपने संवाददाता के हवाले से कहा है, कि विस्फोट के बाद रेलवे ट्रैक को बंद कर दिया गया है।

Recommended Video

    Pakistan | Pakistan Economic Crisis | Pakistan Petrol Price | PM Shehbaz Sharif | वनइंडिया हिंदी

    सिलेंडर ब्लास्ट या बम धमका?

    डॉन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, कि मौके से पाकिस्तानी पुलिस को बम धमाके के सबूत तलाशते देखा गया है। वहीं, मौके पर आतंकवाद निरोध विभाग के अधिकारी भी पहुंच गये हैं, जो सबूतों की तलाश करते देखे गये हैं। लिहाजा, अभी कहना मुश्किल है, कि ये सिलेंडर ब्लास्ट है या फिर बम धमाका हुआ है। आपको बता दें, कि पाकिस्तान में पिछले दिनों पेशावर के पुलिस लाइन में एक मस्जिद में आत्मघाती बम धमाका हुआ था, जिसमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और उस बम धमाके की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थिति आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने ली थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+