दो बीवियां हैं अभी भी साथ, तीन को दे चुके तलाक, बहुत बड़े आशिक रह चुके हैं पाकिस्तान के नये पीएम
शहबाज शरीफ की गिनती अपने बड़े भाई नवाज शरीफ की तरह ही देश के कद्दावर नेताओं में होती है और वो अकसर सार्वजनकि मंचों पर अपने भाई नवाज शरीफ का हाथ अपने सिर पर होने की बात करते रहते हैं।
इस्लामाबाद, अप्रैल 11: पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ शादी करने के मामले में अपने पूर्ववर्ती प्रधानमंत्री इमरान खान से भी दो कदम आगे हैं। शहबाज शरीफ राजनीति के अलावा शेर-ओ-शायरी के लिए भी जाने जाते हैं और वो कितने बड़े दिलफेंक हैं, इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं, कि उन्होंने पांच शादियां की हैं। आइये जानते हैं, पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री कि निजी जिंदगी कैसी है?

पंजाब प्रांत के रह चुके हैं मुख्यमंत्री
जैसे भारत में कहावत है, कि जिसने उत्तर प्रदेश जीत लिया, वो दिल्ली जीत जाएगा, ऐसी ही एक कवाहत पाकिस्तान में भी है, कि जो पंबाज जीत जाएगा, वो इस्लामाबाद भी जीत जाएगा। नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज यानि, पीएमएल-एन ने पिछले 30 सालों में सबसे ज्यादा बार पंजाब फतह किया है और यही वजह है, कि चौथी बार पार्टी की सरकार इस्लामाबाद में बन रही है और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ बन चुके हैं, जिन्हें पंजाब में अच्छा शासन करने के लिए जाना जाता है। जिंदगी के 70 बसंत देख चुके शहबाज शरीफ पंजाब प्रांत के ही रहने वाले हैं और चीन के साथ काफी करीबी संबंध की वजह से बीजिंग में काफी प्रसिद्ध हैं।

चीन के काफी करीब हैं शहबाज
शहबाज शरीफ की गिनती अपने बड़े भाई नवाज शरीफ की तरह ही देश के कद्दावर नेताओं में होती है और वो अकसर सार्वजनकि मंचों पर अपने भाई नवाज शरीफ का हाथ अपने सिर पर होने की बात करते रहते हैं। साल 1950 में जन्म शहबाज शरीफ ने साल 2008 से 2018 तक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अपनी सरकार चलाई और इस दौरान उन्होंने जनता की भलाई के लिए कुछ अच्छे काम किए और चीन की सीपीईसी प्रोजेक्ट को भी काफी आगे बढ़ाया। यही वजह है, कि जब शहबाज शरीफ का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए तय हो गया है, तो चीन की सरकारी मीडिया ने बकायदा लेख लिखकर शहवाज शरीफ को इमरान खान से बेहतर बताया है।

अपनी मनमर्जी के लिए जाने जाते हैं शहबाज
शहबाज शरीफ अपनी जिंदगी से जुड़े कई अहम फैसले खुद अपनी मर्जी के मुताबिक लेने के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने अपनी पहली शादी भी अपनी ही मर्जी से की थी। शहबाज शरीफ को पहली शादी करने के लिए अपने पिता से इजाजत नहीं मिली थी, लेकिन साल 1973 में सिर्फ 23 साल की उम्र में शादी की थी और उस शादी से उन्हें पांच बच्चे हुए। पहली शादी से हुआ उनका एक बेटा हमजा शरीफ इस वक्त पंबाज प्रांत में अपने परिवार की राजनीतिक विरासत को संभाल रहे हैं। वहीं, शहबाज शरीफ का दूसरा बेटा सुलमान एक बिजनेसमैन हैं। वहीं, शहबाज शरीफ ने साल 1993 में 43 साल की उम्र में दूसरी शादी की, जिससे उन्हें एक बेटी खदीजा हुआ, हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी को तलाक दे दिया।

कुल मिलाकर पांच शादियां की
शहबाज शरीफ को पाकिस्तान में एक के बाद एक...पांच शादियां करने के लिए जाना जाता है और उन्होंने कुल पांच शादियां की हैं। हालांकि, शाहबाज शरीफ जब दूसरी शादी आलिया हनी कर रहे थे, तो उस वक्त नवाज शरीफ ने उनका भारी विरोध किया था, लेकिन उन्होंने अपने बड़े भाई की बात नहीं सुनी। नवाज शरीफ ने शहबाज को अपनी दूसरी बीवी को तलाक तक देने के लिए कहा था, लेकिन वो नहीं माने। लेकिन, शहबाज शरीफ की दूसरी सादी सिर्फ एक साल ही चली और एक बेटी होने के बाद दोनों का तलाक हो गया। लेकिन, उस वक्त सब हैरान रह गये थे, जब शहबाज शरीफ ने साल 1993 में ही तीसरी शादी भी निलोफर खोसा से कर ली।

शहबाज शरीफ की पांच शादियां
दूसरी और तीसरी शादी के बाद शहबाज शरीफ कुछ सालों तक रूके और फिर साल 2003 में उन्होंने समाजवादी विचारधारा की एक महिला तेहमीना दुर्रानी से चौथी बार शादी कर ली। कहा जाता है, कि इस शादी की खबर कई दिनों तक शहबाज शरीफ ने किसी को नहीं दी थी और काफी सीक्रेट तरीके से चौथी शादी की थी और फिर शहबाज शरीफ ने साल 2012 में पांचवीं शादी की। इस बार शहबाज शरीफ ने कलसुम हया नाम की लड़की से पांचवी शादी रचाई और ये शादी भी उन्होंने काफी सीक्रेट अंदाज में की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, शहबाज शरीफ अभी भी अपनी दो बीवियों के साथ रहते हैं, जबकि तीन बीवियों को वो तलाक दे चुके हैं।

इमरान खान से दो कदम आगे
शहवाज शरीफ के संदर्भ में ये सिर्फ कवाहत नहीं है, बल्कि शादी के मामले में उन्होंने इमरान खान से दो शादियां ज्यादा की हैं। इमरान खान ने तीन शादियां की, तो शहबाज शरीफ ने पांच। शहबाज शरीफ इस वक्त अपनी दो बीवियों नुसरत और तेहमीना दुर्रानी के साथ रहते हैं। वहीं, वो अपनी तीन पत्नियों आलिया हनी, निलोफर खोसा और कुलसुम हई को तलाक दे चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शहबाज शरीफ के सबसे बड़े बेटे हमजा शरीफ के पंबाज प्रांत के अगले मुख्यमंत्री बनने के पूरे चांसेस हैं, वहीं उनके दूसरे बेटे सुलेमान अरबों की दौलत के मालिक हैं।

शहबाज शरीफ से खुश क्यों चीन?
शहबाज शरीफ की सरकार बनने को लेकर अगर कोई खुश है, तो वो चीन ही है, क्योंकि इमरान खान ने प्रधानमंत्री बनने से पहले चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) की खुलकर आलोचना की थी और प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने सीपीईसी का काम करीब करीब बंद ही करवा दिया। जिसको लेकर चीन में भारी नाराजगी है। वहीं, पिछली नवाज शरीफ सरकार के तहत 60 अरब डॉलर का चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) बेहतर ढंग से आगे बढ़ा था। वहीं, उस वक्त पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ ही थे, जिन्होंने पंबाज में सीपीईसी प्रोजेक्ट के लिए काफी काम किए और चीन की सरकार से उनके काफी अच्छे संबंध बन चुके हैं। वहीं, इमरान खान का मानना था, कि सीपीईसी प्रोजेक्ट पाकिस्तानियों के गले का फंदा है, जिसे चीन और कस रहा है।












Click it and Unblock the Notifications