कराची के बड़े नेता रहे अल्ताफ हुसैन ने कहा, पाक पर भरोसा ना करें कश्मीरी
नई दिल्ली। लंदन में निर्वासित जीवन बिता रहे मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) लीडर अल्ताफ हुसैन ने कहा है कि कश्मीर के लोग पाकिस्तान पर भरोसा ना करें। बंटवारे के समय भारत से पाक गए लोगों की आवाज उठाने वाले और कराची में लंबे समय तक एक बड़ी ताकत रहे अल्ताफ हुसैन ने हाल ही में भारत के कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म करने के बाद दोनों देशों को बीच तनाव के बीच ये बयान दिया है।

कश्मीरी सेना पर भरोसा ना करें
अल्ताफ हुसैन ने अपने बयान में कहा, कश्मीर के लोगों से मेरी अपील है कि खुदा के लिए आप पाकिस्तानी की सरकार और सेना पर भरोसा करना बंद करें। पाक की सरकार और सेना पिछले 72 सालों से आपको धोखा दे रहे हैं और ये अभी भी जारी है। अल्ताफ एक लंबे समय तक कराची में पाक सरकार के लिए चुनौती की तरह रहे।

कश्मीर पर गंभीर नहीं पाक
अल्ताफ ने कहा कि पाकिस्तानी सेना के लोग 'कश्मीर बनेगा पाकिस्तान' के नारे लगा रहे हैं। पाकिस्तान हमेशा दिखाता रहा है कि उसने कश्मीर के लिए बहुत कुछ किया है लेकिन सच ये नहीं है। पाक ने कश्मीर का समर्थन करने के लिए एक समिति भी बनाई, जिसके चेयरमैन ने कश्मीर मसले के नाम पर दुनिया भर में घूमकर विदेश यात्रा का आनंद लेने के अलावा कुछ नहीं लिया।

अल्ताफ ने उड़ाया पाक का मजाक
अल्ताफ ने कहा, पाकिस्तानी सेना दावे तो बड़े-बड़े करती है लेकिन जमीन पर ये कुछ नहीं हैं। पाकिस्तानी सेना भारत से आजादी के लिए कश्मीर के लोगों को अपनी जंग में शामिल करने से क्यों हिचक रही है? उन्होंने कहा कि ईश्वर बेहतर जानता है कि पाकिस्तानी सेना सैकड़ों मील दूर से क्या करेगी।
-
Munir Dress Diplomacy: ईरान से वर्दी, तो अमेरिका से सूट में क्यों मिले मुनीर? क्या है बार-बार ड्रेस बदलने की व -
Iran US Talk Fail: तेल के दामों में लगेगी आग, हालात होंगे बदतर! शांतिवार्ता फेल, अब क्या होगा आगे? -
US-Iran: अमेरिका-ईरान में फिर से ठनी! फर्जी में 'कॉलर' ऊंचा कर रहा पाकिस्तान! क्या है Thank you वाली नौटंकी? -
Hormuz Crisis: हॉर्मुज में पाकिस्तान की भारी बेइज्जती! ईरान ने बीच समुद्र में खदेड़े दो पाकिस्तानी जहाज -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
US Iran War: 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से टोल वसूलना बंद करो', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, 10 बड़े अपडेट -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच'












Click it and Unblock the Notifications