तलाक के दिन ही 49 के सांसद ने की 18 की लड़की से तीसरी शादी, सुहागरात देखने को बेकरार पाकिस्तानी!

आमिर लियाकत हुसैन ने जब दूसरी शादी की थी, उस वक्त उनकी पहली पत्नी सईद बुसरा इकबाल ने आरोप लगाया था कि, आमिर लियाकत ने उन्हें फोन पर ही तलाक दे दिया था।

इस्लामाबाद, फरवरी 11: पाकिस्तान के 49 साल के सांसद और इमरान खान के करीबी डॉ. आमिर लियाकत हुसैन ने तीसरी बार निकाह कर लिया है। आमिर लियाकत हुसैन अभी 49 साल के हैं और उन्होंने 18 साल की लड़की बेगम सईदा दानिया शाह से तीसरी शादी की है। आमिर लियाकत हुसैन एक सांसद के साथ साथ पाकिस्तान के लोकप्रिय टीवी होस्ट भी हैं और प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी माने जाते हैं।

आमिर लियाकत हुसैन ने की तीसरी शादी

आमिर लियाकत हुसैन ने की तीसरी शादी

आमिर लियाकत हुसैन ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी तीसरी शादी के बारे में खुलासा किया है और इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा है कि, ''पिछली रात 18 साल की सैयद दानिया शाह के साथ शादी के बंधन में बंध गया''। उन्होंने आगे लिखा कि, "वह लोधरण, दक्षिण पंजाब के एक सम्माननीय नजीब उत तरफ़ैन सादात "परिवार से ताल्लुक रखती हैं।" सबसे दिलचस्प बात ये है कि, आमिर लियाकत हुसैन ने जिस दिन अपनी दूसरी बीवी से तलाक लिया है, उसी दिन तीसरी शादी रचाई है।

तीसरी पत्नी की तारीफ में पढ़े कसीदे

तीसरी पत्नी की तारीफ में पढ़े कसीदे

आमिर लियाकत हुसैन ने सोशल मीडिया पर जी-भरकर अपनी तीसरी बीवी की तारीफ की है और लिखा है कि, उनकी पत्नी बेहद प्यारी, बेहद खूबसूरत, सिंपल और डार्लिंग हैं'। उन्होंने लिखा है कि,'मैं अपने सभी शुभचिंतकों से निवेदन करता हूं, कि वो हमारे लिए दुआ करें, क्योंकि मैंने अभी अभी जिंदगी के खराब समय को पीछे छोड़ा है। वो एक गलत फैसला था।'

कौन थीं आमिर लियाकत की दूसरी पत्नी?

कौन थीं आमिर लियाकत की दूसरी पत्नी?

आमिर लियाकत ने दूसरी शादी एक अभिनेत्री सैयद टूबा से की थी, लेकिन ये दोनों पिछले 14 महीने से अलग अलग रह रहे थे और अभिनेत्री टूबा ने भी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए तलाक की घोषणा की है। अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में अभिनेत्री टूबा ने लिखा है कि, वो पिछले 14 महीनो से अलग अलग रहे थे और उन्होंने आमिर लियाकत हुसैन से तलाक की अर्जी दी थी। उन्होंने लिखा कि, सुलह की कोई उम्मीद नहीं थी, लिहाजा उन्होंने अदालत से खुला [तलाक] लेने का विकल्प चुना है।

दूसरी पत्नी भी थी बेहद खूबसूरत

आमिर लियाकत हुसैन की दूसरी पत्नी सैयद टूबा भी बेहद खूबसूरत हैं और वो एक अभिनेत्री हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट में तलाक की घोषणा करते हुए उन्होंने लिखा है कि, ''मेरे लिए ये बताना काफी कठिन है कि पिछला कुछ समय मेरे लिए कितना मुश्किल रहा है। लेकिन मुझे अल्लाह पर यकीन है और मैं सभी लोगों से अपील करती हूं, कि वो मेरे फैसले का सम्मान करें'। आपको बता दें कि, आमिर लियाकत ने साल 2018 में दूसरी शादी की थी।

फोन पर पहली पत्नी को तलाक

फोन पर पहली पत्नी को तलाक

आमिर लियाकत हुसैन ने जब दूसरी शादी की थी, उस वक्त उनकी पहली पत्नी सईद बुसरा इकबाल ने आरोप लगाया था कि, आमिर लियाकत ने उन्हें फोन पर ही तलाक दे दिया था। सईद बुसरा ने बताया था कि, आमिर लियाकत के फैसले से उसकी जिंदगी में तूफान खड़ा हो गया था और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि, अचानक उनकी जिंदगी में भूचाल कैसे आ गया। उन्होंने कहा था कि, आमिर लियाकत के फैसले से उन्हें काफी गहरी ठेस पहुंची है।

प्रधानमंत्री की राह पर सांसद

प्रधानमंत्री की राह पर सांसद

आमिर लियाकत, जो इमरान खान के करीबी माने जाते हैं, वो अपने प्रधानमंत्री के नक्शेकदम पर ही चल रहे हैं। इमरान खान भी तीन शादियां कर चुके हैं। आमिर लियाकत एक टीवी चैनल पर एक शो होस्ट करते हैं। वहीं, पिछले कुछ महीनों से आमिर लियाकत ने इंस्टाग्राम पर अपनी होने वाली तीसरी पत्नी को लेकर कई वीडियो पोस्ट किए थे, जिसमें उनकी तीसरी बीवी सैयद दानिया शाह हिंदी फिल्मों की गीतों पर 'रील्स' बनाती नजर आईं थीं।

इमरान खान ने दी मुबारकबाद

अपनी तीसरी शादी की घोषणा के बाद से मीडिया का ध्यान आकर्षित करने वाले पीटीआई एमएनए और टेलीविजन हस्ती आमिर लियाकत हुसैन ने प्रधानमंत्री इमरान खान को उनकी शादी की बधाई देने के लिए धन्यवाद दिया है। आमिर लियाकत ने सोशल मीडिया पर कहा कि, प्रधानमंत्री इमरान खान ने उन्हें फोन किया था और फोन पर शादी की मुबारकबाद दी थी। वहीं, पाकिस्तान में, आमिर लियाकत की तीसरी शादी की काफी आलोचना की जा रही है, लेकिन कई लोग कह रहे हैं कि, आमिर लियाकत को अपनी सुहागरात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करना चाहिए।

'सुहागरात' देखने को बेकरार

वहीं, पाकिस्तानी मीडिया में आमिर लियाकत की तीसरी शादी काफी चर्चा बटोर रही है और उनकी तीसरी पत्नी ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें आमिर लियाकत अपनी तीसरी बीवी के साथ बिस्तर पर दिख रहे हैं। जिसमें उनकी तीसरी बीवी वीडियो बना रही है और आमिर लियाकत शरारती मुस्कान मुस्कुरा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+