लखवी जेल से बाहर ना आये इसलिए उसकी बेल को चुनौती देगा पाकिस्तान
इस्लामाबाद| पाकिस्तान सरकार की पूरी कोशिश है कि वो हर हालत में मुंबई आतंकी हमलों के मास्टर माइंड जकीउर रहमान लखवी को जेल से बाहर नहीं आने दें इसलिए सरकार अब लखवी को दी गई सशर्त जमानत को चुनौती देने का फैसला किया है।

डॉन वेबसाइट की खबर के मुताबिक जिला प्रशासन की ओर से एक याचिका इस संदर्भ में इस्लामाबाद सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल की जायेगी, जिसमें कहा जायेगा कि प्रशासन की ओर की गई जिरह को कोर्ट ने नहीं सुनी थी।
लखवी की बेल के खिलाफ पाकिस्तान सरकार करेगी अपील
मालूम हो कि सोमवार को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने लखवी को सशर्त जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था। उससे जमानत राशि (सिक्योरिटी बांड) के रूप में दस लाख रुपये जमा करने के लिए कहा गया था। हालांकि इस फैसले के बाद भारत का रूख काफी कड़ा हो गया था जिसके बाद पाकिस्तान की सरकार ने वादा किया था कि वो लखवी को जेल से बाहर नहीं आने देंगे और मंगलवार को लखवी को अपरहण के एक मामले में पुलिस हिरासत में ले लिया गया।
लखवी को दूसरे मामले में न्यायिक हिरासत में रखा गया है
वहीं इसके एक दिन बाद अपरहण के एक मामले में इस्लामाबाद की एक अदालत ने उसे दो दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। लखवी ने भी अपने आरोप के खिलाफ कोर्ट में अपली की है।
गौरतलब है कि लखवी उन सात लोगों में शामिल है, जिनपर आरोप है कि उन्होंने 26/11 मुंबई हमलों को अंजाम देने की साजिश रची तथा इसके लिए आतंकवादियों की मदद की।












Click it and Unblock the Notifications