गोलीबारी के बीच पाकिस्तान बोला, भारत-पाक में युद्ध की गुंजाइश नहीं, भारत की पहली गोली का नहीं देंगे जवाब

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सेना के सीनियर अधिकारी ने सोमवार को कहा कि, भारत के साथ जंग के लिए कोई गुंजाइश नहीं है, क्योंकि दोनों परमाणु शक्तियां हैं। हालांकि, उसने चेतावनी दी कि शांति की उसकी इच्छा को उसकी कमजोरी के तौर पर नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा यह भी कहा कि, जब डिप्लोमसी फेल होती है तभी जंग होती है। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर ने संवाददाता सम्मेलन में भारत पर 2018 की शुरूआत से अब तक 1077 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

पाक बोला, भारत द्वारा हमारे नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है

पाक बोला, भारत द्वारा हमारे नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत की ओर से की जा रही फायरिंग का जवाब दे रहा है। हम 2003 में हुए संघर्षविराम समझौते का पालन कर रहे हैं, लेकिन भारत द्वारा हमारे नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है। जिसके जवाब में हमें भी गोलियां चलानी पड़ रही हैं। गफूर ने कहा, 'रक्षा और शांति की हमारी इच्छा को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। युद्ध तब होता है जब कूटनीति विफल होती है।' उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष द्विपक्षीय मुद्दों पर एक-दूसरे में संपर्क में रहे लेकिन भारत बातचीत से पीछे हट गया।

भारतीयों को यह समझना चाहिए कि वे भविष्य में कहां जाना चाहते हैं

भारतीयों को यह समझना चाहिए कि वे भविष्य में कहां जाना चाहते हैं

गफूर ने कहा, 'भारतीयों को यह समझना चाहिए कि वे भविष्य में कहां जाना चाहते हैं। हम दोनों परमाणु शक्तियां हैं और जंग के लिये कोई गुंजाइश नहीं है।' गफूर ने कहा कि पाकिस्तान ने भारतीय गोलीबारी का जवाब नहीं दिया था। हकीकत यह है कि कुछ दिन पहले शांति की बात करने के बावजूद पाक रेंजर्स लगातार सीमावर्ती इलाकों में भारी गोलाबारी कर रही है। एक दिन पहले ही पाक सेना की गोलीबारी में 2 भारतीय जवान शहीद हो गए।

अगर भारत पहली गोली दागता है तो हम जवाब नहीं देंगे

अगर भारत पहली गोली दागता है तो हम जवाब नहीं देंगे

उन्होंने कहा, 'अगर भारत पहली गोली दागता है और कोई नुकसान नहीं पहुंचता है तो हम जवाब नहीं देंगे। अगर भारत दूसरी गोली चलाता है तो हम माकूल जवाब देंगे।' भारतीय बलों द्वारा रविवार को कामकाजी सीमा से लगे गांवों पर की गई गोलाबारी में एक महिला और एक नाबालिग लड़की की मौत हुई थी जबकि चार बच्चों और आठ महिलाओं समेत 24 अन्य घायल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+