UNGA में भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब, लादेन के समर्थक इमरान के देश में हैं 130 आतंकी
Recommended Video
न्यूयॉर्क। भारत की तरफ से यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली (यूएनजीए) में राइट टू रिप्लाई का प्रयोग पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की स्पीच का जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय की फर्स्ट सेक्रेटरी विदिशा मैत्रा की ओर से पाकिस्तान को करारा जवाब दिया गया है। इमरान ने अपने पहले संबोधन में यूएन के इस मंच से भारत को परमाणु युद्ध की धमकी दी है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में एक बार भी पाकिस्तान का जिक्र तक नहीं किया था।

पाकिस्तान को फटकारा
मैत्रा ने पाकिस्तान को फटकार लगाते हुए कहा कि क्या पाकिस्तान इस बात को स्वीकार करेगा कि दुनिया में अकेला यह देश ऐसा है जहां की सरकार जो यूएन की तरफ से अल कायदा और दाएश की प्रतिबंध लिस्ट में आए व्यक्ति को पेंशन देती है। मैत्रा ने इमरान के भाषण को पूरी तरह से झूठ का पुलिंदा करार दिया है। मैत्रा ने जब यह बात कही तो उनका इशारा 26/11 के मास्टरमाइंड और मोस्ट वॉन्टेड आतंकी हाफिज सईद की तरफ था। उन्होंने यह भी कहा कि इमरान ने यूएन के मंच का गलत प्रयोग किया और यहां से भारत को युद्ध और परमाणु हमले की धमकी दी है।

क्या पूरा करेंगे इमरान अपना वादा
विदिशा के शब्दों में, 'पीएम इमरान खान की ओर से परमाणु खतरे और इसके विनाश के बारे में बताना एक अस्थिरता की निशानी है न कि नेतृत्व की।' उन्होंने कहा कि अब जबकि इमरान ने यूएन के पर्यवेक्षकों को यह देखने के लिए पाकिस्तान आमंत्रित किया है कि वहां पर कोई भी आतंकी संगठन नहीं है, उन्हें अपना यह वादा पूरा करना होगा। इसके बाद विदिशा ने सवाल किया कि क्या पाकिस्तान इस बात की पुष्टि कर सकता है कि यह देश 130 उन आतंकियों और 25 ऐसे आतंकी संगठनों का घर नहीं है जिन्हें यूएन ने अपनी लिस्ट में रखा है?

लादेन के समर्थक इमरान
फर्स्ट सेक्रेटरी ने इमरान को फटकार लगाते हुए कहा, 'पीएम इमरान खान नियाजी आज के लोकतंत्र का पर्याय नहीं हैं। हम आपसे अनुरोध करेंगे कि आप अपने इतिहास के ज्ञान को थोड़ा ताजा कर लें। यह हरगिज मत भूलिए कि पाकिस्तान में अपने ही लोगों के खिलाफ नरसंहार को अंजाम दिया जा रहा है।' उन्होंने यह सवाल भी किया कि क्या पाकिस्तान इस बात से इनकार करेगा कि फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स ने उसे 27 में से 20 मानकों का उल्लंघन करने के लिए नोटिस नहीं पर नहीं रखा है? साथ ही उन्होंने इमरान से यह सवाल भी पूछा कि क्या वह न्यूयॉर्क में इस बात से इनकार कर पाएंग कि वह ओसामा बिन लादेन के खुले समर्थक नहीं रहे हैं।
-
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या?












Click it and Unblock the Notifications