पाकिस्तानी एयरलाइंस का निकला दिवाला, 15 सितंबर से उड़ानें सस्पेंड! डायरेक्टर के बयान के बाद खलबली
Pakistan International Airline: पाकिस्तान के जियो न्यूज ने रिपोर्ट दी है, कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन (PIA) पतन के कगार पर है और पीआईए के शीर्ष अधिकारी ने चेतावनी दी है, कि यदि आपातकालीन धन उपलब्ध नहीं कराया गया, तो पाकिस्तान एयरलाइंस की उड़ाने 15 सितंबर को सस्पेंड हो जाएंगी।
जियो के मुताबिक, पाकिस्तान एयरलाइंस के डायरेक्टर ने कहा, कि ऑपरेशनल विमानों की संख्या 23 से घटाकर 16 कर दी गई है और कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। अगर इमरजेंसी फंड जारी नहीं किया गया, तो 15 सितंबर के बाद सभी उड़ाने रद्द हो जाएंगी।

जमीन पर पाकिस्तानी एयरलाइंस
पीआई के शीर्ष अधिकारी ने कहा, कि विमान निर्माताओं, बोइंग और एयरबस, ने भुगतान नहीं करने पर पीआईए को स्पेयर पार्ट्स की आपूर्ति सस्पेंड कर दी है और सीमित उड़ान संचालन की वजह से राष्ट्रीय एयरलाइन को रोजाना लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है।
अधिकारी ने यह भी खुलासा किया, कि ईंधन के लिए भुगतान न करने पर पीआईए के एक विमान को दम्मम हवाई अड्डे पर, जबकि अन्य चार को दुबई हवाई अड्डे पर रोका गया था।
पीआईए अधिकारी ने कहा, कि पीआईए के लिखित आश्वासन पर विमानों को इन हवाई अड्डों से उड़ान भरने की इजाजत दी गई थी। उन्होंने कहा, कि इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) ने 3.5 मिलियन डॉलर के आपातकालीन भुगतान के बाद पीआईए सेवाओं को बहाल किया था।
अधिकारी ने चेतावनी दी है, कि अगर आपातकालीन फंड में 23 अरब रुपये उपलब्ध नहीं कराए गए, तो 15 सितंबर तक फ्लाइटों की उड़ानें सस्पेंड कर दी जाएंगी।
इस बीच, पीआईए के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, कि उड़ान संचालन को निलंबन से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
एक दिन पहले, जियो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया था, कि पैसों की कमी के कारण पीआईए उड़ान संचालन गंभीर रूप से प्रभावित हुआ था और कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
अंदरूनी सूत्रों ने कहा, कि पाकिस्तान एयरलाइंस ने सरकार से तत्काल धन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था, जिसे जारी नहीं किया गया। इसके अलावा, सूत्रों ने कहा कि पीआईए कर्मचारियों को उनका वेतन भी नहीं दिया जा रहा है।
पाकिस्तान एयरलाइंस का निकला दिवाला
7 सितंबर को, पीआईए ने कहा था, कि उसने मौजूदा वित्तीय संकट के कारण अपने 13 लीज वाले विमानों में से पांच को रोक दिया है, साथ ही चार अतिरिक्त विमानों को भी ग्राउंड किए जाने की संभावना है।
पीआईए ने 22.9 अरब रुपये की आपातकालीन राहत राशि मांगी थी, जिसे पाकिस्तान की आर्थिक समन्वय समिति (ईसीसी) ने खारिज कर दिया था।
ईसीसी ने प्रति माह 1.3 अरब रुपये के भुगतान को स्थगित करने के अनुरोध को भी खारिज कर दिया, जो पीआईए, एफईडी के खिलाफ एफबीआर को भुगतान करता है।
एयरलाइन ने यह भी चेतावनी दी थी, कि बोइंग और एयरबस सितंबर के मध्य तक स्पेयर पार्ट्स की आपूर्ति निलंबित कर सकते हैं। पिछले महीने, FBR ने FED में 8 बिलियन रुपये का भुगतान न करने के कारण 13 PIA बैंक खातों को फ्रीज कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications