Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या आप INDIA को लीड करेंगी? श्रीलंकन राष्ट्रपति विक्रमसिंघे के सवाल पर जानिए ममता बनर्जी ने क्या कहा...

Mamata banerjee Sri lanka President: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के बीच हुई मुलाकात के दौरान, दोनों नेताओं के बीच दिलचस्प बातचीत की गई है। इस बातचीत को जानने के बाद समझा जा सकता है, कि भारत की राजनीति पर दूसरे देशों के नेताओं की कितनी गहरी नजर रहती है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दुबई हवाई अड्डे पर श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात की और उन्हें नवंबर में राज्य व्यापार शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया है।

Mamata Banerjee Meets Sri Lanka President

ममता बनर्जी दुबई और स्पेन की 12 दिवसीय यात्रा पर हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, कि रानिल विक्रमसिंघे ने उन्हें हवाई अड्डे के लाउंज में देखकर "कुछ चर्चा के लिए शामिल होने" के लिए बुलाया।

ममता और श्रीलंकाई राष्ट्रपति में क्या हुई बातचीत?

आजतक में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, ममता बनर्जी से बातचीत के दौरान श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने मजकिया लहजे में उनसे पूछा, कि 'क्या आप INDIA गठबंधन का नेतृत्व करेंगी?'

श्रलंकाई राष्ट्रपति के इस सवाल के जवाब में ममता बनर्जी हंसने लगीं और उन्हें जवाब देते हुए कहा, कि "अगर लोगों का समर्थन मिलता है, तो हम जरूर सत्ता में आएंगे।'

ममता बनर्जी ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर लिखा है, कि "श्रीलंका के महामहिम राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने मुझे दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लाउंज में देखा और कुछ चर्चा के लिए शामिल होने के लिए बुलाया। मैं उनके अभिवादन से अभिभूत हो गई हूं और उन्हें कोलकाता में, बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2023 में आमंत्रित किया है।"

ममता बनर्जी ने यह भी कहा, कि मिस्टर विक्रमसिंघे ने उन्हें श्रीलंका का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया है।

उन्होंने कहा, "श्रीलंका के महामहिम राष्ट्रपति ने मुझे श्रीलंका आने का हार्दिक निमंत्रण दिया। यह गहरे निहितार्थों वाली एक सुखद बातचीत थी।"

आपको बता दें, कि ममता बनर्जी मंगलवार शाम को दुबई पहुंचीं और आज सुबह स्पेन के लिए अपनी उड़ान भरने के लिए वहां हवाई अड्डे पर थीं।

इस वर्ष का बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 21-22 नवंबर को निर्धारित है।

ममता बनर्जी मंगलवार सुबह दुबई और स्पेन के दौरे के लिए रवाना हुई थीं, इस दौरान वह राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए व्यापार शिखर सम्मेलन में भाग लेंगी।

आपको बता दें, कि बीजेपी के खिलाफ भारत के 26 राजनीतिक दलों ने मिलकर INDIA गठबंधन का निर्माण किया हुआ है, जिसमें ममता बनर्जी की टीएमसी, अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी, उद्धव ठाकरे की शिवसेना, लालू यादव की राजद, नीतीश कुमार की जनता दल (यू) जैसी पार्टियां शामिल हैं। हालांकि, अभी तक इस गठबंधन का नेतृत्व कौन करेगा, इसपर बातचीत नहीं की गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+