पाकिस्तान के सूचना मंत्री का 'दुर्लभ' ज्ञान, 'गार्लिक' को बताया अदरक, सोशल मीडिया पर बने मजाक
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अपने अल्प ज्ञान की वजह से बुरी तरह फंस गये हैं। उन्होंने एक कार्यक्र में गार्लिक को अदरक कहा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।
इस्लामाबाद, नवंबर 24: पाकिस्तान के ज्यादातर नेता अपने कट्टरपंथी बयान या अल्पज्ञान के लिए ही दुनिया में व्यख्यात होते हैं और पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर मीम्स और ट्रोलिंग की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें फवाद चौधरी लहसुन को 'अदरख' बता रहे हैं।

लहसुन को बताया अदरक
इमरान खान के मंत्री फवाद चौधरी अपने बड़बोले बयान के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उन्हें गार्लिक (लहसुन) और जिंजर (अदरक) के बीच का अंर नहीं पता है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते वक्त पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने गार्लिक को अदरक बता दिया, जिसके बाद वो पाकिस्तानियों के बीच मजाक का पात्र बने हुए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स पाकिस्तान के सूचना मंत्री और इमरान खान के करीबी माने जाने वाले फवाद चौधरी का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं और उनके ज्ञान पर सवाल उठा रहे हैं। दरअसल, महंगाई के मुद्दे पर फवाद चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने के लिए बैठे थे और रिपोर्टर्स के सवालों का जवाब दे रहे थे, उसी वक्त उन्होंने लहसुन और अदरक के बीच का अंतर मिटा दिया।

लहसुन-अदरक का फर्क मिटाया
सोशल मीडिया पर फवाद चौधरी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो महंगाई के एक सवाल पर कहते हैं, कि ''प्याज और गार्लिक जो है....गार्लिक को क्या कहते हैं... हां, लहसन''। फवाद चौधरी ने जैसे ही गार्लिक को लहसन कहा, वहां मौजूद रिपोर्टर्स ने उन्हें टोक दिया, और गार्लिक का असली मतलब अदरक बताया। जिसके बाद उन्होने माफी मांगते हुए अपनी बात आगे बढ़ाई। फवाद चौधरी को आगे बढ़ गये, लेकिन सोशल मीडिया से भला वो कहां बचने वाले थे, सोशल मीडिया ने पाकिस्तानी मंत्री की धज्जिायां उड़ानी शुरू कर दी।
सोशल मीडिया पर बने मजाक
सोशल मीडिया पर फवाद चौधरी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स पाकिस्तानी मंत्री के अल्पज्ञान पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि, ''पाकिस्तान के सूचना मंत्री से ऐसी गलती की उम्मीद नहीं थी''। वहीं एक और यूजर ने लिखा है कि, ''किसी ने फवाद चौधरी को लहसुन बताया... फिर भी...मैं हंसते हुए जमीन पर गिर जाऊंगा। आपको बता दें कि, फवाद चौधरी पाकिस्तान के उन नेताओं में से हैं, जो असली 'मौसम वैज्ञानिक' माने जाते हैं और जिस किसी पार्टी की सरकार बनने वाली होती है, चुनाव से पहले उस पार्टी में शामिल हो जाते हैं और फिर मंत्री बन जाते है। पाकिस्तान के हर नेशनल पार्टी में फवाद चौधरी रह चुके हैं और इस वक्त इमरान खान की पार्टी में शोभा बढ़ा रहे हैं।

भारत के खिलाफ उगलते हैं जहर
फवाद चौधरी भारत के खिलाफ जहर उगलने के लिए भी पाकिस्तान में मशहूर हैं। हालांकि, पिछले हफ्ते उस वक्त उन्होंने पाकिस्तान के लोगों को ही अपने एक बयान से चौंका दिया था, जब उन्होंने कहा था कि, पाकिस्तान को भारत से खतरा नहीं है, बल्कि पाकिस्तान को देश के अंदर फैल रहे कट्टरपंथी ताकतों से खतरा है। वहीं, कुछ दिन पहले एक बयान में फवाद चौधरी ने कहा था कि, ''भारत हमारा मुकाबला नहीं कर सकता है, क्योंकि हमारे पास दुनिया की छठी सबसे बड़ी सेना और हमारे पास परमाणु बम है। हमें यूरोप से भी खतरा नहीं है, लेकिन आज हमारे सामने सबसे बड़ा खतरा देश के अंदर से ही पनप रहा है और हमारे लिए सबसे बड़ा खतरा कट्टरपंथ ताकते हैं''।












Click it and Unblock the Notifications