चीन के बाद पुतिन को बचाने पहुंचे इमरान खान, रूस के साथ पाकिस्तान ने किया बड़ा व्यापारिक समझौता

चीनी अखबार साउथ चायना मॉर्निंग पोस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, इसी हफ्ते चीन की सरकार ने रूस के खिलाफ लगाए गये गेहू निर्यात प्रतिबंध को हटा लिया है।

मॉस्को/इस्लामाबाद, मार्च 02: यूक्रेन पर आक्रमण करने के साथ ही अमेरिका समेत पश्चिमी देश रूस का पूर्ण बहिष्कार करते हुए रूस पर अत्यंत सख्त प्रतिबंध लगा रहे हैं, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान ने रूस के साथ बड़ा व्यापारिक समझौता कर पुतिन की मदद करने की कोशिश की है। यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से रूस के साथ नए व्यापारिक संबंध जोड़ने वाला पाकिस्तान पहला देश बन गया है।

रूस के साथ व्यापारिक समझौता

रूस के साथ व्यापारिक समझौता

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने कहा है कि, उनका देश करीब 2 मिलियन टन गेहूं और प्राकृतिक गैस का आयात रूस से करेगा। इमरान खान ने ठीक उसी दिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी, जिस दिन रूस ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया था और उसके बाद से यूक्रेन में लगातार तबाही की बमबारी हो रही है और रूस के खिलाफ पश्चिमी देश लगातार सख्ततम प्रतिबंध लगा रहे हैं। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस वक्त रूस को लगातार कड़े अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है, उस वक्त भी पाकिस्तान रूस को मदद करने की कोशिश कर रहा है और उसे पश्चिमी देशों के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है।

इमरान खान ने क्या कहा?

इमरान खान ने क्या कहा?

रूस के आखिरी हफ्तों में मॉस्को के दौरे पर गये पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि, 'हम वहां गए क्योंकि हमें रूस से 2 मिलियन टन गेहूं आयात करना है। दूसरे, हमने प्राकृतिक गैस के आयात के लिए उनके साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं क्योंकि पाकिस्तान के अपने गैस भंडार कम हो रहे हैं''। इमरान खान ने कहा कि, ' इंशाअल्लाह, समय बताएगा कि हमने बहुत चर्चा की है। वहीं, अमेरिकी प्रतिबंधों को करारा जवाब देने के लिए पुतिन ने रूस में काम करने वाली विदेशी कंपनियो को देश से बाहर करना शुरू कर दिया है। वहीं, बीपी और शेल कंपनी ने 20 अरब डॉलर के संयुक्त उपक्रम को बेचने का फैसला किया है।

रूसी अर्थव्यवस्था को गहरा धक्का

रूसी अर्थव्यवस्था को गहरा धक्का

रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन ने घोषणा की कि, राष्ट्रपति पुतिन ने नये आदेशों की घोषणा की है, क्योंकि पश्चिमी देशों ने प्रतिबंधों को बढ़ा दिया है। वहीं, रूसी करेंसी रूबल में भी ऐतिहासिक गिरावट आई है और रूस के लोगों की भारी भीड़ एटीएम मशीनों के बाहर देखी जा रही है। लोगों को डर है कि, देश की अर्थव्यवस्था कभी भी क्रैश कर सकती है और उनका पैसा बर्बाद हो सकता है। लिहाजा लोग बैंकों में जमा अपने पैसों को निकालने के लिए घंटो लाइन में लगे रहते हैं।

Recommended Video

    Russia Ukraine War: MEA की नई एडवाइजरी जारी, Indians तुरंत छोड़ दें Kharkiv | वनइंडिया हिंदी
    पाकिस्तान से पहले चीन ने की मदद

    पाकिस्तान से पहले चीन ने की मदद

    चीनी अखबार साउथ चायना मॉर्निंग पोस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, इसी हफ्ते चीन की सरकार ने रूस के खिलाफ लगाए गये गेहू निर्यात प्रतिबंध को हटा लिया है। ये रूस के लिए बहुत बड़ी राहत है, क्योंकि दुनिया में सबसे ज्यादा गेहूं निर्यात रूस ही करता है और पश्चिमी देशों के प्रतिबंध के बाद रूस के गेहूं निर्यात पूरी तरह से ठप पड़ने वाली थी। लेकिन चीन के प्रतिबंध हटाने के बाद साफ हो गया है कि, अब रूस अपना गेहूं चीन को बेचेगा। अखबार के मुताबिक, चीन के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ कस्टम ने यूक्रेन युद्ध के बीच रूस पर लगाए गये गेहूं प्रतिबंध को हटाने की घोषणा की है। अखबार ने कहा है कि, इस महीने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बैठक के बाद ये फैसला लिया गया था।

    चीन के प्रतिबंध हटाने का मतलब?

    चीन के प्रतिबंध हटाने का मतलब?

    गुरुवार को चीन की सीमा शुल्क एजेंसी ने रूस से गेहूं के आयात को मंजूरी दे दी है और रूस सबसे बड़े गेहूं उत्पादकों में से एक है, लेकिन अमेरिका और यूरोपीय देशों के प्रतिबंध के बाद अब रूस का गेहूं निर्यात बुरी तरह से प्रभावित होगा। लेकिन, चीन के प्रतिबंध हटाने के बाद रूस को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। ऐसा माना जा रहा है कि, रूस को पहले से ही पता था, कि अमेरिका गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध लगा सकता है, लिहाजा दोनों देशों ने पहले ही गेंहू को लेकर समझौता कर लिया। चीनी अखबार के रिपोर्ट के मुताबिक, 8 फरवरी को दोनों देशों के बीच गेहूं निर्यात से प्रतिबंध हटाने का फैसला किया गया। आपको बता दें कि, बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रूसी राष्ट्रपति ने चीन का दौरा किया था और इस दौरान शी जिनपिंग के साथ उनकी लंबी बैठक हुई थी।

    राजधानी कीव के ताजा हालात

    राजधानी कीव के ताजा हालात

    यूक्रेन की राजधानी कीव और दूसरे कई यूक्रेनी शहरों में बुधवार सुबह से ही भारी बमबारी की जा रही है और रूसी सेना काफी आक्रामक तरीके से आगे बढ़ रही है। रूस की सेना ने अब राजधानी की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। यूक्रेन के आंतरिक मंत्री के सलाहकार एंटोन गेराशचेंको ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा कि, कीव के पश्चिम में ज़ाइटॉमिर शहर में रूस की तरफ से आबादी वाले इलाके में क्रूज मिसाइल से हमला किया गया, जिसमें चार आम नागरिकों की मौत हो गई है। वहीं, मंगलवार को कम से कम 11 लोगों के मारे जाने के बाद यूक्रेन के दूसरे शहर खार्किव में आज भी बमबारी की गई है। बमबारी के बाद एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शहर में बमबारी के बाद हर तरफ बर्बादी ही बर्बादी देखी जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+