पाकिस्तान की इस्लामिक सरकार ने ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को तोड़ा, बनाया जा रहा है शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

Pakistan hindu temple demolished: पाकिस्तान में एक ऐतिहासिक मंदिर को तोड़ दिया गया है और अब वहां पर कॉमर्शियल कॉम्प्लैक्स बनाया जाएगा। ये मंदिर उस वक्त तोड़ा गया है, जब पाकिस्तान की इस्लामिक सरकार का कहना है, कि दुनिया में इस्लामोफोबिया बढ़ रहा है और मुस्लिमों के खिलाफ हिंसक घटनाएं हो रही हैं।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य लंडी कोटाल बाजार में स्थित एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया है, और उस स्थान पर एक वाणिज्यिक परिसर का निर्माण शुरू हो गया है।

Pakistan hindu temple demolished

ये मंदिर खैबर जिले के सीमावर्ती शहर लंडी कोटाल बाजार में स्थित था, जिसे 'खैबर मंदिर' के नाम से जाना जाता था। वहीं, 1947 में भारत के बंटवारे के बाद इस मंदिर पर ताला लगा दिया गया था और यहां रहने वाले हिंदुओं को भारत भगा दिया गया था।

आदिवासी पत्रकार ने किया मंदिर तोड़े जाने का खुलासा

पाकिस्तान में अकसर मंदिरों को तोड़कर शॉपिंग कॉम्पैक्ल्स बनाने की घटनाएं सामने आती रहती हैं और इस बार मंदिर तोड़कर बाजार बनाने का खुलासा एक आदिवासी पत्रकार ने किया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मंदिर तोड़े जाने को लेकर विभिन्न प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों ने हिंदू मंदिर के अस्तित्व के बारे में ही किसी तरह की जानकारी होने से इनकार कर दिया, जबकि इलाके के एक प्रमुख आदिवासी पत्रकार ने मंदिर की उपस्थिति की पुष्टि की है।

ऐतिहासिक मंदिर की मौजूदगी का दावा करते हुए, प्रमुख आदिवासी पत्रकार इब्राहिम शिनवारी ने कहा, कि उन्होंने अपने पूर्वजों से मंदिर के बारे में कई किस्से सुने हैं, और इसमें संदेह की कोई गुंजाइश नहीं है, कि लांडी कोटाल में 'खैबर मंदिर' नाम का एक मंदिर था।

उन्होंने कहा, कि "मंदिर लंडी कोटल बाजार के केंद्र में स्थित था, जिसे 1947 में स्थानीय हिंदू परिवारों के भारत चले जाने के बाद बंद कर दिया गया था। 1992 में भारत में अयोध्या में बाबरी मस्जिद के विध्वंस के बाद कुछ मौलवियों और सेमिनारियों ने इसे आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया था।"

उन्होंने कहा, "पुरातत्व और संग्रहालय विभाग, पुलिस, संस्कृति विभाग और स्थानीय सरकार पूजा स्थलों सहित ऐसे स्थलों की सुरक्षा के लिए 2016 के पुरावशेष कानून से बंधे थे, फिर भी मंदिर को तोड़ दिया गया।"

अधिकारियों ने मंदिर के अस्तित्व से ही किया इनकार

इस बीच, मंदिर के अस्तित्व पर एक सवाल के जवाब में, सहायक आयुक्त लांडी कोटाल, मुहम्मद इरशाद ने कहा, कि खैबर आदिवासी जिले के आधिकारिक भूमि रिकॉर्ड में मंदिर का कोई उल्लेख नहीं है।

उन्होंने कहा, "लांडी कोटल बाजार की पूरी जमीन राज्य के स्वामित्व में थी, और लांडी कोटल बाजार में कुछ पुरानी दुकानों के नवीनीकरण और मरम्मत के लिए बिल्डर को 'अनापत्ति प्रमाण पत्र' जारी किया गया है।"

इसके अलावा, एक तहसील नगर अधिकारी (टीएमओ) ने घटना के बारे में बोलते हुए कहा, कि स्थानीय सरकार को क्षेत्र में सभी वाणिज्यिक संरचनाओं के निर्माण के लिए तभी हरी झंडी देने के लिए अधिकृत किया गया था, जब उनके नक्शे या चित्र स्वीकृत हो गए हों और अपेक्षित शुल्क जमा किए जाने के बाद शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की इजाजत दी गई है। उन्होंने कहा, नगरपालिका अधिकारियों के पास खैबर जिले में प्रामाणिक और व्यवस्थित राजस्व रिकॉर्ड नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+