'भगवान तुम बहुत क्रूर हो', पाकिस्तान में फेसबुक पोस्ट के बाद नाबालिग हिन्दू लड़का गिरफ्तार, जानें क्यों?

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के पास कोई अधिकार नहीं है और मामूली से मामूली विवाद पर उनके खिलाफ ईशनिंदा के आरोप लगाए जाते हैं और फिर जेल भेज दिया जाता है।

pakistan hindu boy

Pakistan Hindu: पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर भगवान को 'क्रूर' कहने वाले एक हिन्दू नाबालिग लड़के को ईशनिंदा के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 14 साल का हिन्दू लड़का पाकिस्तान के सिंध प्रांत का रहने वाला है और बिटर विंटर पत्रिका ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, कि पाकिस्तान सरकार मानवाधिकारों का कैसे उल्लंघन करती है, नाबालिग लड़के की गिरफ्तारी और फिर उसे वयस्कों के जेल में रखना, इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

एक महीने बाद गिरफ्तारी की सूचना

एक महीने बाद गिरफ्तारी की सूचना

इटली के पत्रकार मार्को रेस्पिंटी ने बिटर विंटर पत्रिका में लिखा है, कि पाकिस्तान में ईशनिंदा कानूनों का खतरा यह है, कि ईशनिंदा को स्पष्ट रूप से परिभाषित नहीं किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला पिछले महीने का है और नाबालिग हिन्दू लड़के का नाम लव कुमार है, जो 22 नवंबर को लापता हो गया था, लेकिन पत्रिका के मुताबिक, उसके परिवार को नहीं पता था, कि लव कुमार कहां लापता हो गया है। अचानक 27 दिसंबर को उन्हें पुलिस की तरफ से बताया गया, कि लव कुमार जेल में है। 22 नवंबर को पुलिस ने लव कुमार को गिरफ्तार किया था और उसके परिवार को एक महीने पांच दिनों के बाद 27 दिंसबर को उसके जेल में होने की सूचना दी गई। यानि, इस घटना से आसानी से समझा जा सकता है, कि पाकिस्तान में हिन्दुओं के साथ किस कदर का भेदभाव किया जाता है।

ईशनिंदा के आरोप में गिरफ्तारी

ईशनिंदा के आरोप में गिरफ्तारी

बिटर विंटर पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक, नाबालिग हिन्दू लड़के पर ईशनिंदा का आरोप लगाया गया है और पाकिस्तान में ये एक ऐसा अपराध है, जिसके लिए फांसी की सजा का प्रावधान है। रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित लड़के ने सोशल मीडिया पोस्ट में पाकिस्तान में हिन्दू लड़कियों के अपहरण का मुद्दा उठाया था और लिखा था, कि जिस तरह से पाकिस्तान में 'हमारी बहनों को हर दिन अगवा किया जाता है' उससे वो काफी 'दुखी महसूस कर रहा है।' पीड़ित लड़के का सोशल मीडिया पोस्ट उस दर्द को दिखा रहा था, कि कैसे पाकिस्तान में हिन्दू लड़कियों को अगवा कर मुसलमान बनाया जाता है और फिर अधेड़ उम्र के लोगों के साथ उनका जबरन निकाह कर दिया जाता है।

'भगवान, तुम कितने क्रूर हो'

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में नाबालिग लड़के ने आगे लिखा था, कि "हे भगवान, आप अपने फैसलों में सबसे क्रूर व्यक्ति हैं!" इस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद ही लड़का गायब हो गया और फिर एक महीने बीत जाने के बाद उसके घर के लोगों को बताया गया, कि वो जेल में बंद है। आपको बता दें कि, इस्लामिक देश पाकिस्तान अल्पसंख्यकों को लेकर होने वाले अत्याचार को लेकर कुख्यात है और पाकिस्तान के स्थानीय मीडिया के अनुसार, देश में अल्पसंख्यक समुदाय, जिनमें हिंदू, ईसाई, सिख और अहमदी आबादजी शामिल हैं, वो मुसलमानों के खौफ में अपना जीवन बिताते हैं। इन लोगों को कभी भी कोई भी आम मुसलमान निशाना बना लेता है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करकती है।

Recommended Video

    Pakistan Economic Crisis: पाकिस्तान खजाने में बचा सिर्फ 21 दिन का खर्चा | वनइंडिया हिंदी

    अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न

    साल 2022 की ही बात करें, तो पाकिस्तान के पंजाब, सिंध, और खैबर पख्तूनख्वा के शहरों और कस्बों में अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों पर कथित रूप से ईशनिंदा करने के लिए कई मामले सामने आए हैं। पाकिस्तान के मुसलमान, किसी भी अल्पसंख्यक को किसी भी विवाद में, चाहे वो विवाद व्यापार का हो, पैसों को लेकर हो, या फिर जमीन को लेकर हो, उनके खिलाफ फौरन ईशनिंदा का आरोप लगा देता है, जिसके बाद स्थानीय मौलवी और पुलिस उस अल्पसंख्यक शख्स का जमकर उत्पीड़न करती है। अपहरण, जबरन धर्मांतरण और हिंदू लड़कियों का अधेड़ उम्र के लोगों से निकाह, जिनमें ज्यादातर नाबालिग होती हैं, पूरे पाकिस्तान में किया जाता है। लेकिन, अब ये मामले इतने ज्यादा कॉमन हो चुके हैं, कि ज्यादातर मामलों की मीडिया रिपोर्टिंग तक नहीं होती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+