लता मंगेशकर के निधन के बाद पाकिस्तान में भी पसरा मातम, छलकती आंखों से फैंस दे रहे श्रद्धांजलि

महान गायिका लता मंगेशकर के निधन से पाकिस्तान में भी मातम पसर गया है और लता दीदी के पाकिस्तानी फैंस उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

इस्लामाबाद, फरवरी 06: स्वर कोकिला, स्वर साम्राज्ञी समेत कई उपाधियों से सुशोभित और भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर का निधन हो गया है और सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में लता दीदी की मौत के बाद मातम छा गया है। वहीं, भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी लता दीदी के निधन के बाद मातम पसर गया है और लोग अलग अलग अंदाज में लता दीदी को याद कर रहे हैं।

पाकिस्तान में ट्वीटर पर नंबर-1 ट्रेंड

पाकिस्तान में ट्वीटर पर नंबर-1 ट्रेंड

जैसे ही लता दीदी के निधन की खबर आई, ठीक उसके बाद पाकिस्तान में लता दीदी को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शुरू हो गया और देखते ही देखते लता दीदी पाकिस्तान में ट्वीटर पर टॉप ट्रेंड करने लगा। कई दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहीं लता दीदी के निधन की खबर भारत के साथ साथ पाकिस्तान में भी जंगल की आग की तरह फैल गईं और गमगीन पाकिस्तानी प्रशंसकों ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, 'नहीं, कह दो कि ये खबर झूठ है'। भले ही पाकिस्तान के साथ हमारे संबंध खराब रहे हैं, लेकिन लता दीदी को पाकिस्तान में तनिक भी कम प्यार और स्नेह नहीं मिला।

पाकिस्तानी मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की निधन पर गहरा शोक जताया है और उन्हें एक महान शख्सियत कहा है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा है कि, 'एक महान शख्तियत लता मंगेशकर अब नहीं रहीं। लता जी सुरों की रानी थीं, जिन्होंने कई दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया'। पाकिस्तानी मंत्री ने आगे लिखा है कि, 'लता मंगेशकर के जैसा कोई नहीं था और वो संगीत की दुनिया की बेताज बादशाह थीं और लता जी की आवाज लोगों के दिलों पर हमेशा राज करती रहेंगी।'

पाकिस्तानी फैंस दे रहे श्रद्धांजलि

लता दीदी के पाकिस्तानी फैंस अलग अलग तरह से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं। पाकिस्तान के रेडियो प्रजेंटर आसिम नवाज अब्बासी ने ट्वीटर पर लिखा है कि, '92 साल की उम्र में लिजेंड्री गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया। पाकिस्तान की तरफ से उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि। वो संगीत की दुनिया की रानी थीं।' वहीं, एक और पाकिस्तानी फैन अल्ताफ अहमद ने ट्वीटर पर लिखा है कि, 'लता दी, मैं जानता हूं कि, आपके जैसा कोई नहीं हो पाएगा और आपके जाने से जो जगह खाली हुई है, उसे कोई नहीं भर सकता है। भारत के साथ साथ पाकिस्तान के लोग भी आपकी कमी को हमेशा महसूस करेंगे।'

'लता दीदी की जगह कोई नहीं ले सकता'

वहीं, एक और पाकिस्तानी फैन सैयद उमर मसूद ने लता दीदी के गाए एक गीत को ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा है कि, 'लता जी गाये गाने सुनते ही हम बड़े हुए हैं और लता दीदी हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी। हम उन्हें हमेशा मिस करेंगे।' उन्होंने लिखा है कि, 'पाकिस्तान के फैंस और सभी पाकिस्तानी लता दीदी के निधन से विचलित हैं'।

पाकिस्तानी फैंस की आंखे हुईं नम

पाकिस्तान के एक प्रोफेसर सलमान अहमद ने लता दीदी की मौत को एक 'शॉक' बताते हुए लिखा है कि, 'वो महान थीं और वो स्वर कोकिला थीं। लता दीदी का निधन हो गया है, लेकिन उनकी रेशमी आवाज ने भावनाओं, शैलियों और भाषाओं की हर भीड़ को बहा दिया। उसके जैसा दूसरा कभी नहीं होगा।'

लता दीदी को लेकर क्या कहते थे पाकिस्तानी

कई साल पहले एक फंक्शन में बोलते हुए महान अभिनेता बच्चन ने लता दीदी को लेकर कहा था कि, 'अकसर कई पाकिस्तानी जब मुझसे मिलता है, तो वो कहते हैं, कि हमे सबकुछ मिला हुआ है, लेकिन दो चीजें हमें दो चीज ही चाहिए, एक ताजमहल और दूसरा लता मंगेशकर।' वहीं, मोहम्मद ताहिर नाम के एक ट्वीटक यूजर ने लिखा है कि, 'भारत और पाकिस्तान में एक भी ऐसा घर नहीं होगा, जहां महान गायिका लता मंगेशकर का गाना ना सुना जाता हो और उनके गीत पर लोगों के मन में हर तरह के इमोशन ना आते हों। लेकिन, यही जिंदजी है, जिसे मौत क्रूर तरीके से हमसे छीन लेती है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+