पाकिस्तान में 25, 26 और 27 जुलाई को सकते हैं आम चुनाव
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने सोमवार को आम चुनाव के लिए संभावित तिथियों के तौर पर प्रस्तावित की है। संभावित तिथियों के अनुसार, पाकिस्तान में 25 , 26 और 27 जुलाई को आम चुनाव हो सकते हैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति ममनून हुसैन को रिपोर्ट सौंप दी है, जो कि चुनाव तारीखों पर अपनी अंतिम मुहर लगाएंगे। वहीं, जून के पहले सप्ताह में चुनाव शेड्यूल के बारे में स्पष्ट घोषणा की जा सकती है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी और विपक्ष नेता खुर्शीद शाह के साथ चुनाव के बारे में मीटिंग की थी। बता दें कि 31 मई को नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन का कार्यकाल 31 जून को खत्म हो रहा है। जिसके बाद चुनाव होने तक केयरटेकर गवर्नमेंट देश की सत्ता संभालेगी।
पाकिस्तान के संविधान के मुताबिक, केयरटेकर प्रधानमंत्री की नियुक्ति विपक्ष से चर्चा करने के बाद प्रधानमंत्री करता है। उस दौरान केयरटेकर पीएम की जिम्मेदारी होती है कि वह देश में फ्री और फेयर के साथ ट्रांसपरेंट चुनाव का आयोजन कराए।
पाकिस्तान में जुलाई में होने वाले आम चुनाव में पीएमएल-एन, पीपीपी और पीटीआई के बीच बड़ी टक्कर मानी जा रही है। पाकिस्तान चुनाव आयोग के मुताबिक, इस चुनाव में 86,436 पोलिंग बूथ स्थापित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications