सवाल पूछने पर भड़के पाकिस्तान के वित्त मंत्री, पत्रकार को मारा थप्पड़, किस बात पर इतने नाराज हुए इशाक डार?

पाकिस्तान के वित्तमंत्री इशाक डार ने देश के मौजूदा हालात और आईएमएफ से ऋण न देने को लेकर सवाल पूछने पर एक पत्रकार को थप्पड़ मार दिया।

वित्तमंत्री इशाक डार का लाइव कैमरे पर रिपोर्टर को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्टर ने भी दावा किया है कि मंत्री ने उसे थप्पड़ मारा और उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों को पत्रकार को सबक सिखाने भी आदेश दिया।

Ishaq Dar Slap Reporter

पाकिस्तानी वेबसाइट बिजनेस टुडे के अनुसार, वित्तमंत्री इशाक डार नेशनल असेंबली सत्र को संबोधित करके निकल रहे थे, तभी एक निजी टीवी चैनल के लिए काम करने वाले आर्थिक पत्रकार शाहिद कुरेशी ने उनसे आईएमएफ डील को लेकर सवाल पूछ लिया।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि वित्त मंत्री एक बिल्डिंग की सीढ़ियों से उतरते हुए बेसमेंट की कार पार्किंग में जा रहे हैं। इस दौरान एक पत्रकार ने उनसे सवाल पूछना शुरू कर दिया।

वायरल वीडियो में पत्रकार ने इशाक डार से पूछता है कि क्या वह आज बात करने के लिए तैयार हैं? इस पर डार जवाब देते हैं कि वह अभी-अभी नेशनल असेंबली में बात करके ही आए हैं। इसके बाद पत्रकार ने रुके हुए आईएमएफ की किश्त को लेकर प्रगति के बारे में पूछा।

इस पर इशाक डार ने कोई जवाब नहीं दिया। पत्रकार ने अपनी बात जारी रखी और कहा कि ये नाकामी क्यों हो रही है? इस पर इशाक डार ने कहा, 'क्योंकि तुम जैसे लोग सिस्टम में हैं।'

वित्त मंत्री का आरोप सुनकर पत्रकार कुरैशी ने कहा कि पत्रकार सिस्टम का हिस्सा नहीं होते हैं, बल्कि वह सिर्फ सवाल पूछते हैं। इसके बाद इशाक डार ने अपना आपा खो दिया और कहा कि तुम चाहते क्या हो? यह कहते हुए वह पत्रकार के बेहद करीब चले गए और उसे थप्पड़ मार दिया।

हालांकि इस वीडियो में सिर्फ इशाक डार को पत्रकार के करीब आते देखा जा सकता है। थप्पड़ मारने के बाद इशाक डार ने कहा 'खुदा का खौफ' करो। वीडियो के आखिर में वह सुरक्षाकर्मियों को पत्रकार से फोन छीन कर फेंकने को कह रहे हैं।

पत्रकार ने एक और वीडियो जारी कर ये दावा किया है कि इस घटना के बाद डार के सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ा और खूब मारा-पीटा है। इसके बाद पार्लियामेंट्री रिपोर्टर्स एसोसिएशन ने इस घटना की निंदा की है।

पीआरए ने वित्त मंत्री से रिपोर्टर से माफी की मांग की और इस बात पर जोर दिया कि भविष्य में इस तरह का आक्रामक व्यवहार नहीं दोहराया जाना चाहिए। एसोसिएशन ने नेशनल असेंबली के अध्यक्ष राजा परवेज अशरफ से भी घटना पर संज्ञान लेने का आग्रह किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+