Pakistan Elections: नवाज शरीफ ने दिया इमरान खान को बहुत बड़ा झटका, PM बनने में कामयाब होंगे?

Pakistan Elections 2024: बढ़ते आतंकवादी हमलों, आर्थिक संकट और गहरे ध्रुवीकृत राजनीतिक माहौल से घबराए पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए गुरुवार को वोटिंग खत्म होने के बाद काउंटिंग अभी भी जारी है और इमरान खान की पार्टी के निर्दलीय उम्मीदवारों ने इतिहास रच दिया है। हालांकि, पूर्ण बहुमत किसी को नहीं मिली है, लेकिन नवाज शरीफ की पार्टी 70 सीटों के आसपास है, जिससे तय हो गया है, कि सेना की पसंद को पाकिस्तानी अवाम ने खारिज कर दिया है।

Pakistan Elections 2024 live updates

LIVE Feed
Feb 11, 2024, 9:49 PM IST

18 सीटों पर धांधली का आरोप

पीटीआई का आरोप है कि 18 संसद सीटों पर वोटों की गिनती 'गलत तरीके से बदली गई'
Feb 11, 2024, 9:38 PM IST

जरदारी-बिलावल से मिलने पहुंचे शाहबाज

शाहबाज शरीफ, आसिफ अली जरदारी और बिलावल भुट्टो से मिलने लाहौर के बिलावल हाउस पहुंचे हैं। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच नई सरकार बनाने पर बातचीत होगी। शाहबाज के साथ PML-N का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा है।
Feb 11, 2024, 9:01 PM IST

इमरान-शरीफ के समर्थकों के बीच हाथापाई

पीएमएल-एन और पीटीआई के कार्यकर्ताओं ने इस्लामाबाद में नेशनल असेंबली निर्वाचन क्षेत्र, एनए-47 में रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय के बाहर हाथापाई करने की सूचना मिल रही है। इस दौरान पास खड़ी कारों के शीशे तोड़ डाले गए।
Feb 11, 2024, 9:00 PM IST

पीपीपी नेताओं से मिलने पहुंचे शहबाज शरीफ

शहबाज शरीफ का प्रतिनिधिमंडल पीपीपी के बड़े नेताओं से मिलने के लिए लाहौर के बिलावल हाउस पहुंच चुका है।
Feb 11, 2024, 8:17 PM IST

पीपीपी-पीएलएम-एन के बीच हो सकता है गठबंधन

पाकिस्तानी वेबसाइट जिओ न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी रविवार को इस्लामाबाद से लाहौर वापस आ गए हैं। वे गठबंधन की संभावनाओं पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। सूत्रों ने कहा कि पीएमएल-एन के शीर्ष नेतृत्व, नवाज शरीफ और शहबाज शरीफ के साथ पीपीपी के दिग्गजों की एक और बैठक जल्द ही लाहौर में होने की उम्मीद है।
Feb 11, 2024, 8:14 PM IST

अमेरिकी-ब्रिटेन में विरोध प्रदर्शन करेंगे PTI समर्थक

इमरान खान की पीटीआई ने ब्रिटेन और अमेरिका में अपने समर्थकों से चुनाव में वोटों की कथित धांधली का विरोध करने की अपील की है। पार्टी ने "लंदन और उसके आसपास के सभी पाकिस्तानियों" को रविवार को पाकिस्तानी उच्चायोग के कार्यालय के बाहर इकट्ठा होने के लिए कहा
Feb 11, 2024, 7:58 PM IST

पीएमएल-एन में शामिल हुए PTI समर्थित उम्मीदवार

एनए-121 की जीत के बाद पीटीआई समर्थित उम्मीदवार वसीम कादिर पीएमएल-एन में शामिल हो गए हैं। कादिर ने कहा कि वे अपने घर वापस आ गए हैं। कादिर को पंजाब प्रांत में इमरान की पार्टी PTI का बड़ा नेता माना जाता है।
Feb 11, 2024, 7:58 PM IST

नहीं चलीं धर्म की राजनीति करने वाली पार्टियां

डॉन अखबार के संपादकीय कॉलम में सुरक्षा विश्लेषक मुहम्मद अमीर राणा का कहना है कि इस चुनाव में धार्मिक पार्टियों का प्रदर्शन उनके पिछले चुनावों की तुलना में सबसे खराब रहा है।
Feb 11, 2024, 7:17 PM IST

बिलावल को विपक्ष में बैठने की सलाह

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता फैसल करीम कुंडी ने कहा है कि अगर बिलावल पीएम न बने तो उन्हें विपक्ष में बैठना चाहिए, लेकिन किसी और की सरकार में मंत्री नहीं बनना चाहिए।
Feb 11, 2024, 7:15 PM IST

खत्म हुआ JUI-F का धरना

मौलाना फजल-उर-रहमान की पार्टी जमीयत उलेमा-ए-पाकिस्तान ने रविवार को शुरू हुआ धरना खत्म कर दिया है। पार्टी चुनाव में धांधली के खिलाफ जांच को लेकर धरने पर बैठी थी।
Feb 11, 2024, 6:15 PM IST

PTI के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी

इमरान खान की पार्टी PTI के कार्यकर्ता पूरे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन को रोकने के लिए उनकी गिरफ्तारी का दौर तेज हो गया है। लाहौर, पेशावर और रावलपिंड में PTI कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।
Feb 11, 2024, 6:11 PM IST

जनादेश का हो सम्मानः राष्ट्रपति अल्वी

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने गुरुवार के चुनाव में वोट डालने के लिए "भारी संख्या" में आने के लिए नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जनादेश का सम्मान किया जाना चाहिए।
Feb 11, 2024, 6:08 PM IST

पहले इमरान समर्थक 100 सीटों पर जीते बताए जा रहे थे। मगर पाक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें से 93 लोग ही इमरान की PTI से जुड़े हैं।
Feb 11, 2024, 3:08 PM IST

बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने कुल 54 सीटें जीतीं हैं।
Feb 11, 2024, 3:07 PM IST

चुनाव के आखिरी नतीजे जारी

पाकिस्तान चुनाव आयोग के मुताबिक, जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थन वाले ज्यादातर निर्दलीय उम्मीदवारों ने 264 सीटों में से 93 सीटें जीत लीं हैं। इमरान खान की पार्टी के उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव में शामिल हुए थे, क्योंकि चुनाव आयोग ने पार्टी से चुनाव चिन्ह छीन लिया था।
Feb 11, 2024, 8:24 AM IST

निर्दलीय उम्मीदवार नवाज की पार्टी में शामिल

एनए-253 निर्वाचन क्षेत्र में जीत हासिल करने वाले एक स्वतंत्र उम्मीदवार मियां मुहम्मद खान बुगती ने पार्टी सुप्रीमो नवाज शरीफ और शहबाज शरीफ पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए पीएमएल-एन में शामिल होने की घोषणा की है। बुगती ने कहा, "पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद मैं अपनी जीत के बाद पीएमएल-एन में शामिल हो रहा हूं।"
Feb 11, 2024, 8:22 AM IST

इमरान की पार्टी को सरकार बनाने का न्योता

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चेयरमैन बैरिस्टर गौहर अली खान ने नेशनल असेंबली में कथित बहुमत का हवाला देते हुए शनिवार को कहा, कि राष्ट्रपति आरिफ अल्वी उनकी पार्टी को सरकार बनाने के लिए निमंत्रण देंगे। सरकार बनाने के लिए, एक पार्टी को नेशनल असेंबली में 265 में से 133 सीटें सुरक्षित करनी होंगी, एक सीट को छोड़कर जिसके लिए एक उम्मीदवार के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था।
Feb 10, 2024, 8:14 PM IST

पाकिस्तान में जारी राजनीतिक अस्थिरता के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को और इंटरनेट, मोबाइल नेटवर्क को बैन किया गया।
Feb 10, 2024, 8:12 PM IST

विरोध रैली में एक पूर्व विधायक और पीटीआई के नेता घायल हो गए। विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज किया।
Feb 10, 2024, 8:12 PM IST

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कथित चुनावी धांधली के खिलाफ विरोध रैली।
Feb 10, 2024, 4:09 PM IST

इमरान की पार्टी ने उठाए सवाल

डॉन के अनुसार, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष गौहर अली खान ने कहा, कि "पीटीआई की जीती हुई सीटों को हार में बदलने का स्पष्ट प्रयास" किया गया है। खान ने कहा, कि यह पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) की "संवैधानिक और कानूनी जिम्मेदारी" थी कि वह अगले दिन सुबह 2 बजे तक आम चुनाव के नतीजों को जारी करे, लेरिन इसमें देरी की गई, तो वो देरी के कारणों को बताए। पीटीआई के संस्थापक और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के वरिष्ठ सहयोगी ने कहा है, कि अगर शनिवार रात तक चुनाव परिणाम घोषित नहीं हुए तो पार्टी शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगी।
Feb 10, 2024, 4:06 PM IST

ऑस्ट्रेलिया ने भी उठाए सवाल

ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड कैमरन ने "चुनावों की निष्पक्षता और समावेशिता की कमी" पर सवाल उठाते हुए "गंभीर चिंताओं" का हवाला दिया है। तो
Feb 10, 2024, 4:05 PM IST

चुनाव की जांच की मांग

संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने गुरुवार को एक वोट के मद्देनजर पाकिस्तान की चुनावी प्रक्रिया के बारे में अलग-अलग चिंता व्यक्त की है और रिपोर्ट की गई अनियमितताओं की जांच का आग्रह किया है।
Feb 10, 2024, 4:04 PM IST

170 सीटें जीतने का दावा

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने 170 सीटें जीतने का दावा किया है और आर्मी से जनमत का सम्मान करते हुए पीटीआई को सरकार चलाने देने का आह्वान किया है।
Feb 10, 2024, 1:45 PM IST

इमरान खान का शतक

पाकिस्तान में चल रही वोटों की गिनती में इमरान खान की पार्टी पीटीआई से जुड़े निर्दलीय 100 सांसद जीत गये हैं।
Feb 10, 2024, 12:52 PM IST

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तानी चुनाव की आलोचना की

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने कहा है कि यह "अफसोसजनक" है कि चुनाव के दौरान पाकिस्तानियों को मतदान के "अपनी पसंद को चुनने से प्रतिबंधित" किया गया। पाकिस्तान में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त नील हॉकिन्स ने एक बयान में कहा है, कि "सभी राजनीतिक दलों को इस चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं थी"।
Feb 10, 2024, 12:51 PM IST

इमरान समर्थकों का विरोध प्रदर्शन

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव के नतीजों के खिलाफ इमरान खान की पार्टी कार्यकर्ताओं ने पेशावर और क्वेटा में विरोध प्रदर्शन किया है। पेशावर में मार्च कर रहे लगभग 2,000 पीटीआई समर्थकों में शामिल हुए 28 वर्षीय दुकानदार मुहम्मद सलीम ने दावा किया, "हमारे नतीजे बदल दिए गए हैं। और सरकार को हमारे सभी वोटों की दोबारा गिनती करनी चाहिए।"
Feb 10, 2024, 12:49 PM IST

40 घंटे बाद भी 15 सीटों पर नतीजों का इंतजार

पाकिस्तान चुनाव आयोग ने वोटिंग खत्म होने के 40 घंटों के बाद भी 15 सीटों के चुनावी नतीजे अभी भी जारी नहीं किए हैं, जिससे पाकिस्तान के राजनीतिक भविष्य को लेकर असमंजस बना हुआ है।
Feb 10, 2024, 12:40 PM IST

नवाज शरीफ का बढ़ा वोट बैंक

फ्री एंड फेयर इलेक्शन नेटवर्क (एफएएफईएन) द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट से पता चला है कि 2024 के आम चुनावों में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) का वोट बैंक बढ़ा है। हालांकि, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) का वोट बैंक वही रहा।
Feb 10, 2024, 12:40 PM IST

कोर्ट पहुंचे पीटीआई उम्मीदवार

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) से संबद्ध स्वतंत्र उम्मीदवार शोएब शाहीन ने शनिवार को एनए-47 निर्वाचन क्षेत्र के परिणाम के खिलाफ इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) का रुख किया है।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+